मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था गिरफ्तार आतंकी नदीम, 'लोन वुल्फ अटैक' करने के लिए कुछ टारगेट भी किया था चिह्नित: UP Cops

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने 12 अगस्त, 2022 को जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है| 12 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश ATS ने बताया…

आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था गिरफ्तार आतंकी नदीम, 'लोन वुल्फ अटैक' करने के लिए कुछ टारगेट भी किया था चिह्नित: UP Cops
आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था गिरफ्तार आतंकी नदीम, 'लोन वुल्फ अटैक' करने के लिए कुछ टारगेट भी किया था चिह्नित: UP Cops | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने 12 अगस्त, 2022 को जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है| 12 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश ATS ने बताया,''आतंकवादी मुहम्मद नदीम पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान पाकिस्तान के सीधे संपर्क में था। उसे जैश-ए-मोहम्मद ने नूपुर शर्मा को मारने का काम दिया था|



आतंकी नदीम की गिरफ्तारी के संबंध में उत्तर प्रदेश के ADG(कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने आज यानी शनिवार को बताया,'ATS ने मो. नदीम को गिरफ़्तार किया है, ये जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकी संगठन का सदस्य है। इसका उद्देश्य विभिन्न जगहों पर आतंकवादी घटना को अंजाम देने की थी। ये विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा था जिससे वह आतंकवादी घटना को अंजाम दे सके|



ADG ने बताया,'2018 में नदीम पाकिस्तान के आतंकवादी हकीमुल्लाह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर परिचय हुआ। हकीमुल्लाह ने इसका परिचय सैफुल्लाह से करवाया। सैफुल्लाह ने उसका कई पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE में स्थित कट्टरपंथी तत्वों से परिचय करवाया| सैफुल्ला ने उसे आईईडी बनाने के लिए एक मैनुअल दिया।



ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,'नदीम की फेक जी मेल, वर्चुअल आईडी, टेलीग्राम आईडी बनाकर पाकिस्तान भेजी गई। इसके अतिरिक्त लोन वुल्फ अटैक करने के लिए नदीम को ट्रेनिंग भी दी गई। इसके लिए नदीम द्वारा कुछ टारगेट भी चिह्नित किए गए थे|



आतंकी संगठन टीटीपी और जैश जुड़ा आतंकी सहारनपुर से गिरफ्तार


वह यूपी में कई जगहों पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। वह आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन तरीकों के जरिए पाकिस्तानी आकाओं से जुड़ा था| वह पाक-अफगान सीमा पर कई आकाओं के संपर्क में था, उन्होंने उसे यहां भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रोत्साहित किया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।