मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Modi जी ने “ख़ास दोस्तों” की तिजोरी भरने में लुटा दिया Taxpayers का 15 लाख करोड़ रुपया: सिसोदिया

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा,'' इस समय देश के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि मोदी जी के दोस्तों के 10 लाख करोड़ के ऋृण और 5 लाख करोड़ के निगमित कर क्यों माफ किए गए? इससे देश को जो…

Modi जी ने “ख़ास दोस्तों” की तिजोरी भरने में लुटा दिया Taxpayers का 15 लाख करोड़ रुपया: सिसोदिया
Modi जी ने “ख़ास दोस्तों” की तिजोरी भरने में लुटा दिया Taxpayers का 15 लाख करोड़ रुपया: सिसोदिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा,'' इस समय देश के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि मोदी जी के दोस्तों के 10 लाख करोड़ के ऋृण और 5 लाख करोड़ के निगमित कर क्यों माफ किए गए? इससे देश को जो चुना लगा है उसका जवाब प्रधानमंत्री जी, भाजपा के नेता और वित्त मंत्री दें| सिसोदिया ने कहा,''15 लाख करोड़ अपने दोस्तों के माफ करने के बाद अब ये लोग हल्ला मचा रहे हैं कि फ्रीबी नहीं देंगे। मैं बताता हूं क्या हुआ है, इन्होंने अपने दोस्तों का 15 लाख करोड़ माफ किया और उससे जब देश का भट्ठा बैठने लगा तो बोलते हैं कि अब हर चीज पर GST लगेगा|



 प्रेस कॉन्फ्रें में डिप्टी CM सिसोदिया ने कहा,'75 साल में पहली बार किसी केंद्र सरकार ने दूध-दही, आटा-चावल पर Tax लगाया है। केंद्र सरकार कह रही है कि वो Govt Schools- Hospitals नहीं बना सकती, Pension नहीं दे सकती। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि Modi जी ने Taxpayers का पैसा "ख़ास दोस्तों" की तिजोरी भरने में लुटा दिया।



सिसोदिया ने कहा,Taxpayers ने पैसा Schools-Hospitals बनाने के लिए दिया था, लोगों को सस्ती बिजली और साफ़ पानी पहुंचाने के लिए दिया था|  लेकिन केंद्र सरकार ने उस पैसे से-    10 लाख करोड़ का Loan +  5 लाख करोड़ का Tax माफ़  = 15 लाख करोड़ से Modi के ख़ास मित्रों की तिजोरी भर दी



सिसोदिया ने सवाल पूछते हुए कहा, 'PM Modi इधर-उधर की बातें मत करिए, ये बताइए दोस्तों के 10 लाख करोड़ के क़र्ज़, 5 Lakh Crore का Tax क्यों माफ़ किया? ग़रीबों पर टैक्स लगा उनका ख़ून चूस कर अपने दोस्तों की तिजोरी क्यों भर रहे हैं?



सिसोदिया ने एक ट्वीट में लिखा, '75 साल में पहली बार देश में दूध दही आटे चावल पर टैक्स लिया जा रहा है पर केंद्र सरकार के पास शिक्षा स्वास्थ्य के लिए पैसे नही है! BJP इधर उधर की बात बंद करे और जवाब दे- दोस्तो के 10 लाख करोड़ के लोन, 5 लाख करोड़ का टैक्स माफ कर, देश की अर्थव्यवस्था का भट्टा क्यों बिठा दिया?



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।