मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जैश से जुड़ा एक और आतंकी गिरफ्तार: सहारनपुर से पकड़ा गया नदीम का साथी फतेहपुर से दबोचा, Virtual ID बनाने में Expert

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस (UP Anti-terrorist squad) ने जैश-ए-मोहम्मद के साथ कथित संबंधों के आरोप में सैफुल्ला नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने फतेहपुर से 19 साल के हबीबुल इ…

जैश से जुड़ा एक और आतंकी गिरफ्तार: सहारनपुर से पकड़ा गया नदीम का साथी फतेहपुर से दबोचा, Virtual ID बनाने में Expert
जैश से जुड़ा एक और आतंकी गिरफ्तार: सहारनपुर से पकड़ा गया नदीम का साथी फतेहपुर से दबोचा, Virtual ID बनाने में Expert | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस (UP Anti-terrorist squad) ने जैश-ए-मोहम्मद के साथ कथित संबंधों के आरोप में सैफुल्ला नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने फतेहपुर से 19 साल के हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को शनिवार रात गिरफ्तार किया है| फतेहपुर के सैय्यदबाड़ा से गिरफ्तार आतंकी हबीबुल सहारनपुर से पकड़े गए आतंकी नदीम का साथी बताया जा रहा है| हबीबुल भी जैश-ए-मुहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ा था।



यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादी हबीबुल इस्लाम (19) उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया। सैफुल्लाह ने सीमा पार के व्यक्तियों के संपर्क में रहने के लिए टेलीग्राम, फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया| गिरफ्तार आतंकी हबीबुल मूल रूप से बिहार के जिला मोतिहारी, कस्बा रामगढ़वा का रहने वाला है। करीब 30 साल पहले बिहार छोड़कर हबीबुल के पिता पिता फतहेपुर आ गए थे। 



उत्तर प्रदेश एटीएस ने बताया,''उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप वर्तमान संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार यूपी एटीएस की समस्त टीमों को अलर्ट रखते हुए रेडिकल तत्वों पर सतर्क दृष्टि रख, निगरानी की जा रही है।  इसी क्रम में यूपी एटीएस ने 12 अगस्त, 2022 को JeM (जैश-ए-महम्मद) एवं अन्य आतंकवादी संगठनो से जुड़े आतंकी मुहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया था। 



एटीएस ने बताया,'नदीम से की गयी प्राथमिक पूछताछ से प्रकाश में आए अभियुक्त हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को विवेचक के निर्देश पर फ़तेहपुर से कानपुर लाकर, बाद पूछताछ फील्ड यूनिट कानपुर द्वारा, कानपुर से गिरफ्तार किया गया।



हबीबुल द्वारा यह स्वीकार किया गया कि वह नदीम को जानता था तथा दोनों एक ही आतंकी नेटवर्क जैश-ए-मुम्हम्मद से जुड़े हुए थे। हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला Virtual ID बनाने में Expert है और इसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी एवं अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 Virtual ID बनाकर दी। हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे- Telegram, WhatsApp व Facebook Messenger आदि के जरिये पाकिस्तान व अफगानिस्तान में बैठे कई हैंडलर्स से जुड़ा है। 



हबीबुल उर्फ सैफुल्ला विभिन्न ग्रुप्स में Virtual IDs के माध्यम से ही जुड़ा था व अन्य सदस्यों को भी Virtual ID बनकर देता था। इन ग्रुप्स में जेहादी वीडियो भेजे जाते हैं। हबीबुल उर्फ सैफुल्ला अन्य लोगो को भी जेहादी वीडियो भेजकर, जेहाद करने के लिए प्रेरित कर रहा था। 



सैफुल्ला को जैश-ए-मुहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर ने पाकिस्तान आकर जेहादी प्रशिक्षण लेने और फिर भारत में जेहाद करने के लिए कहा था। सैफुल्ला के कब्जे से 1 मोबाइल फोन मय 1 अदद सिम व एक अदद चाकू (बटन द्वारा झटके से खुलने वाला ) बरामद हुआ है।  विस्तृत पूछताछ से प्रकाश में आए इसके भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय आतंकी सम्पर्कों की गहनता से छानबीन कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 



हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला (उम्र-19 वर्ष), वर्तमान पता - मुहल्ला-सैय्यदबाड़ा, थाना-कोतवाली फतेहपुर, जिला-फतेहपुर,उ.प्र. व स्थायी पता - ग्राम-अधकपरिया, कस्बा-रामगढ़वा, जिला-मोतिहारी, बिहार का निवासी है। 


आतंकी संगठन टीटीपी और जैश जुड़ा आतंकी सहारनपुर से गिरफ्तार


ATS के मुताबिक, हबीबुल इस्लाम की गिरफ्तारी पुलिस उपधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में फील यूनिट कानपुर प्रभारी, निरीक्षक पंकज अवस्थी, मुख्य आरक्षी राजकुमार सोनकर व मुख्य आरक्षी सतेन्द्र सिंह आदि द्वारा की गयी।



आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था गिरफ्तार आतंकी नदीम


उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने 12 अगस्त, 2022 जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था|  नदीम की गिरफ्तारी सहारनपुर फील्ड यूनिट प्रभारी, निरीक्षक सुधीर उज्ज्वल, आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी ललित कुमार द्वारा की गयी थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।