मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

15 अगस्त से पहले लखनऊ या आसपास के भीड़-भाड़ इलाकों में विस्फोट करने के फिराक में थे पकड़े गए दोनों आतंकी: यूपी पुलिस

लखनऊ: यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे। ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों को दहलाने क…

15 अगस्त से पहले लखनऊ या आसपास के भीड़-भाड़ इलाकों में विस्फोट करने के फिराक में थे पकड़े गए दोनों आतंकी: यूपी पुलिस
15 अगस्त से पहले लखनऊ या आसपास के भीड़-भाड़ इलाकों में विस्फोट करने के फिराक में थे पकड़े गए दोनों आतंकी: यूपी पुलिस — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे। ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे। एटीएस को इनके पास से विस्फोटक बरामद हुआ है। शहर और अन्य शहरों के भीड़ वाले इलाकों में आत्मघाती हमला करने की थी|



लखनऊ ATS के काकोरी में आज के ऑपरेशन पर ADG (कानून व्यवस्था) ने बताया कि,''आज उत्तर प्रदेश के ATS ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। ATS की टीम ने अलकायदा समर्थित अंसार गजवा-तुल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री ??रामद हुई है|



यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि,''आतंकी गतिविधियां पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पेशावर व क्वेटा से चलाई जा रही हैं। गतिविधियों को अंजाम देने के लिए, मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। लखनऊ, कानपुर में उनके साथी भी शामिल थे|




प्रशांत कुमार ने बताया कि,''ATS ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक व्यक्ति को काकोरी थाने से और दूसरे को मड़ियाहूं थाने से गिरफ्तार किया गया। ये और इनके साथियों द्वारा 15 अगस्त से पहले लखनऊ या उसके आसपास के भीड़-भाड़ इलाके में विस्फोट करने की मंशा थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।