मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बड़ी कुर्सी वाले लोकतंत्र की धज्जियां उड़ती देखकर भी योगी सरकार को दे रहे हैं बधाई: अखिलेश का PM मोदी पर निशाना, कहा- बीजेपी जैसी कोई गुंडा पार्टी नहीं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर PM मोदी और CM योगी पर निशाना साधा है| PM मोदी पर निशाना साधते हुए अख…

बड़ी कुर्सी वाले लोकतंत्र की धज्जियां उड़ती देखकर भी योगी सरकार को दे रहे हैं बधाई: अखिलेश का PM मोदी पर निशाना, कहा- बीजेपी जैसी कोई गुंडा पार्टी नहीं
बड़ी कुर्सी वाले लोकतंत्र की धज्जियां उड़ती देखकर भी योगी सरकार को दे रहे हैं बधाई: अखिलेश का PM मोदी पर निशाना, कहा- बीजेपी जैसी कोई गुंडा पार्टी नहीं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर PM मोदी और CM योगी पर निशाना साधा है| PM मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा,''लोकतंत्र की धज्जियां उड़ती देखकर भी बधाई दे रहे हैं योगी सरकार को। अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री जी की अक्षमता का परिणाम है कि प्रदेश में रोजी-रोजगार नहीं है, विकास ठप्प है। भाजपा विकास नहीं नफरत और झगड़ा फैलाने में लगी है। किसानों का बुरा हाल है। भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल के आसमान छूते भाव और बढ़ती मंहगाई से जनता त्रस्त है। खेती के काम आने वाली खाद, बीज, कीटनाशक सब मंहगे हैं। भाजपा ने सन् 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया उसका दूर-दूर तक कुछ भी अता-पता नहीं है।




अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार लखनऊ में एकत्र विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण काल में जनता को भाजपा सरकार ने उसके हाल पर छोड़ दिया। दवा, इलाज और आक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर तमाम लोगों की जानें चली गईं। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। समाजवादी सरकार बनने पर कोरोना में हुई मौतों के आंकड़े छुपाने वालों पर कार्यवाही होगी। दोषी अफसरों को चिह्नित किया जाएगा और डेथ आडिट भी कराएंगे।




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जैसी कोई दूसरी गुण्डा पार्टी नहीं है। भाजपा ने अराजकता के जरिए जबरन जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों पर कब्जा किया। मुख्यमंत्री जी के इशारे पर प्रशासन के साथ मिलकर गुण्डागर्दी की सभी हदें पार कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में इस स्तर की गुंडागर्दी कभी नहीं हुई है।



अखिलेश यादव ने कहा कि जिला पंचायत के चुनावों में जनता ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया। बड़ी संख्या में प्रधान और जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के सदस्य समाजवादी पार्टी के जीते थे। भाजपा सरकार को जनादेश की परवाह नहीं। जानबूझकर रणनीति बनाकर योजनाबद्ध तरीके से परिणाम भाजपा के पक्ष में किया गया है। इसके लिए नामांकन पर्चे छीने गए, महिलाओं से दुर्व्यवहार हुआ। फर्जी केस लगा दिए गए। पत्रकार पिटे, एस.पी.-अधिकारी पिटे। सरकार बेपरवाह होकर तथाकथित जीत का जश्न मना रही है। बड़ी कुर्सी वाले लोकतंत्र की धज्जियां उड़ती देखकर भी बधाई दे रहे हैं योगी सरकार को।



 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने बनाए 2017 के संकल्प पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया है। किसान की आय दुगनी होने का इसमें वादा है पर उस सम्बंध में कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से बड़ी नहीं है। जनता अब बदलाव चाहती है। वह भाजपा को हटाकर ही दम लेगी। जनता ने भाजपा का अत्याचार देखा है। भाजपा ने लोकतंत्र के साथ छल किया है। जनता 2022 में पूरा हिसाब-किताब करेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।