मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश से मिला अयोध्या के सैन्य परिवारों का प्रतिनिधिमंडल, घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज अयोध्यावासियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की जिला प्रशासन की कार्रवाई को रोके जान…

अखिलेश से मिला अयोध्या के सैन्य परिवारों का प्रतिनिधिमंडल, घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की
अखिलेश से मिला अयोध्या के सैन्य परिवारों का प्रतिनिधिमंडल, घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज अयोध्यावासियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की जिला प्रशासन की कार्रवाई को रोके जाने के लिए हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है। 



अखिलेश यादव से आज मुलाकात करने वालों में ज्यादातर या तो सेना के सेवानिवृत्त जवान थे या उन जवानों की पत्नियां तथा अन्य सम्बंधी थे जो सरहद पर सुरक्षा में तैनात हैं, इन लोगों का कहना था कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से अयोध्या में प्लाट खरीदे और भवन निर्माण कराया। अब अयोध्या विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन इन निर्माणों को अवैध बताकर बुलडोजर से गिराने जा रहा है। कुछ मकान गिराए भी जा चुके हैं।



शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सरकारी दस्तावेजों में इनकी जमीन आवासीय दर्ज है, यहां अयोध्या नगर निगम ने बिजली-पानी सहित अन्य सुविधाएं दे रखी हैं वे बिजली के बिल अदा कर रहे हैं। तमाम लोग सभी सरकारी टैक्स भी अदा कर रहे हैं।



अयोध्या के इन सैनिक परिवारों ने अखिलेश यादव से इस मामले में हस्तक्षेप कर उनके विरुद्ध विस्थापन कार्यवाही रोकी किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय एवं अयोध्या के महानगर अध्यक्ष  श्यामकृष्ण श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय है।



समाजवादी पार्टी ने कहा कि,''आज अयोध्या के पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से सपा कार्यालय पर मुलाकात की। योगी सरकार ने रजिस्ट्री होने के बावजूद पूर्व सैनिकों के निर्माणाधीन घरों पर बुलडोज़र चला दिया। सरकार पीड़ितों को घर बनाने की अनुमति दे अन्यथा उनका पैसा वापस करे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।