कानपुर: मोहर्रम माह की 10वीं तारीख यानि 09.08.22 मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों से चलकर बड़ी कर्बला थानाक्षेत्र कोहना में आने वाले ताजिया जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के लिये डायवर्जन किये जा रहे हैं।ताकि किसी भी नागरिक को कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े।
डायवर्जन आदेश दिनांक 09.08.22 को प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक प्रभावी रहेंगे।
यह की गई है व्यवस्था
1- जनपद उन्नाव की ओर से आने वाला यातायात गंगा बैराज चौराहा से बायें मुड़कर कर्बला चौराहा की ओर नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज चौराहा से सीधे एनआरआई सिटी कोठारी चौराहा से सिंहपुर रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
2- मैनावती तिराहा से कोई भी वाहन कर्बला चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा।
3- गुरूदेव चौराहा की ओर से आने वाला यातायात रावतपुर से बायें मुड़कर कम्पनी बाग
चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन रावतपुर से सीधे गोल चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
4- गोपाला तिराहा से कोई भी यातायात कम्पनी बाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गोपाला तिराहा से बायें मुड़कर स्वरूपनगर चौराहा होते हुए अपने-अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
5- नवाबगंज की ओर से आने वाला यातायात सीधे वीआईपी रोड, गोपाला तिराहा व राजीव पेट्रोल पम्प की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कम्पनी बाग से दाहिने मुड़कर रावतपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।