मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भूपेंद्र सिंह चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष

लखनऊ: भूपेंद्र चौधरी की यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है, बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में क्षेत्रीय और जाति संतुलन बनाए रखने का यह एक स्पष्ट प्रयास है54 वर्षीय भूपेंद्र स…

भूपेंद्र सिंह चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
भूपेंद्र सिंह चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: भूपेंद्र चौधरी की यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है, बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में क्षेत्रीय और जाति संतुलन बनाए रखने का यह एक स्पष्ट प्रयास है54 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में पंचायती राज मंत्री है| चौधरी हाल ही में पुनः विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।



बीजेपी महासचिव (अरूण सिंह) ने बताया,''भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  ने भूपेंद्र सिंह, सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।



CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'' वरिष्ठ व जनप्रिय राजनेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निःसंदेह, उनके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' भाव के साथ प्रदेश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी|



भूपेंद्र चौधरी 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। 2017 में प्रदेश में सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। 2019 में मंत्रिमंडल फेरबदल में चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। योगी सरकार 2.0 में चौधरी को पुनः कैबिनेट मंत्री बनाते हुए पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।