नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। 28 अगस्त को CWC की बैठक में फैसला लिया जाएगा। पहले यह घोषणा की गई थी कि चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा| कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक 28 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा| पहले यह घोषणा की गई थी कि चुनाव कार्यक्रम 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा। अब खबर आ रही है कि इस चुनाव को आगामी कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक,'' कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए स्थगित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अंतिम कार्यक्रम 28 अगस्त को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में तय किया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार, 24 अगस्त, 2022 को कहा कि जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाए तब तक कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘‘‘अभी मुझे 2 जिम्मेदारी दी गई है, एक गुजरात की और दूसरी राजस्थान के मुख्यमंत्री की, जो मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष की जो बात चल रही है उसकी एक प्रक्रिया होती है... हम चाहते हैं कि वो (राहुल गांधी) कांग्रेस अध्यक्ष बनें|
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पार्टी अध्यक्ष पद का ऑफर देने पर राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘मैं तो ये मीडिया वालों से सुन रहा हूं और कई महीनों से सुना रहा हूं मैं इस बारे में नहीं जानता। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उसे पूरा कर रहा हू|
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘अभी मुझे 2 जिम्मेदारी दी गई है, गुजरात और राजस्थान के मुख्यमंत्री की, वो मैं ईमानदारी के साथ निभा रहा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की एक प्रक्रिया होती है। हम चाहेंगे कि राहुल गांधी जी अध्यक्ष बनें|
अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए| उन्होंने कहा था, 'अगर राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए निराशा की बात होगी| बहुत से लोग घर बैठ जाएंगे, उसका नतीजा हम भुगतेंगे| उन्हें (राहुल गांधी) देश में कांग्रेस के लोगों की भावनाओं को समझते हुए, इस पद को खुद स्वीकार करना चाहिए|