मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सत्ता के अहंकार में पूरी तरह डूबी है भाजपा सरकार: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में पूरी तरह डूबी है। विपक्ष के प्रति उसकी असहिष्णुता अब बदले की भावना की कार्यवा…

सत्ता के अहंकार में पूरी तरह डूबी है भाजपा सरकार: अखिलेश
सत्ता के अहंकार में पूरी तरह डूबी है भाजपा सरकार: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में पूरी तरह डूबी है। विपक्ष के प्रति उसकी असहिष्णुता अब बदले की भावना की कार्यवाही में बदल गई है। भाजपा सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं है। समाजवादी सरकार में जनहित में हुए विकास कार्यों को भाजपा सरकार प्राथमिकता से बर्बाद करती जा रही है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों में झूठे दावे और जनता को बहकाने के अलावा और कुछ नहीं है।


यादव ने कहा कि ,'समाजवादी सरकार में लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, 1090 वूमेन पावर लाइन, जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी), कैंसर हॉस्पिटल, कन्नौज में इत्र पार्क, उमर्दा में काऊ मिल्क प्लांट जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की गई थी। इनमें अधिकांश बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं। यूपी डायल 100 नम्बर अपराध नियंत्रण के लिए एक कारगर योजना थी। ऐसे ही 102 नम्बर एम्बूलेंस सेवा प्रसूताओं के लिए तथा सड़क दुर्घटना में सहायतार्थ 108 नम्बर एम्बूलेंस सेवा समाजवादी सरकार में प्रभावी ढंग से प्रारम्भ की गई थी, जिसे भाजपा सरकार ने पूरी तरह से चौपट कर दिया है।


अखिलेश यादव ने कहा कि, सैफई आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी को बंद करने की साजिशें हो रही हैं। पहले बजट मिलने में देरी की गई, अब संविदाकर्मियों की छंटनी की जा रही है। कन्नौज के इत्र को विश्वस्तर पर बढ़ावा देने के लिए सन् 2016 में समाजवादी सरकार ने इत्र पार्क का निर्माण किया था। 2017 में भाजपा सरकार के आते ही इत्र पार्क का निर्माण बंद हो गया। कन्नौज का इत्र भाजपा को पसंद नहीं आया।



उन्होंने कहा,''देश का इकलौता काऊ मिल्क प्लांट प्रशासन की लापरवाही के चलते अब बंद होने जा रहा है। उमर्दा स्थित इस प्लांट में घाटा बढ़ता जा रहा है। एक लाख लीटर पैकेजिंग क्षमता वाले प्लांट में अब महज 10 हजार लीटर दूध की पैकेजिंग हो रही है। इटावा, मैनपुरी के अस्पतालों में न दवा है और न इलाज मिल रहा है। अधिकांश अस्पतालों में डाक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की बहुत कमी है।


अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी सरकार के समय इजरायल के सहयोग से कन्नौज में जो एग्रीकल्चर एक्सलेंस सेंटर बना था, वह बेकार हो रहा है। अगर भाजपा सरकार राजनीतिक विद्वेष से ऊपर उठकर इसे बजट और बिजली उपलब्ध कराती तो शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली एवं अन्य सब्जियों की पौध मिलती और किसानों की आय भी बढ़ती।



यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि,,''पता नहीं भाजपा सरकार को कन्नौज से क्या दुश्मनी है कि वहां चल रही समाजवादी योजनाओं को बर्बाद किया जा रहा है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। अपराधियों पर लगाम नहीं है। भाजपाई यहां सामाजिक तनाव बढ़ाने का काम कर रहे हैं। विकास का विनाश करने में भाजपा की खास रूचि है। भाजपा की इन हरकतों को जनता देख रही है। समय आने पर जनता भाजपा से इसका जवाब अवश्य लेगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।