मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिन्दुस्तान के लिए खतरा पार्टी है भाजपा: ममता बनर्जी बोली- यह यूपी की इज्जत की लड़ाई है, भाजपा पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे..

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल सम्बोधन में प्रदेश के किसानों, नौजवानों, माताओं, बहनों और अल्पसंख्यक सभी से अपील की कि वे एकजुट होकर अखिल…

हिन्दुस्तान के लिए खतरा पार्टी है भाजपा: ममता बनर्जी बोली- यह यूपी की इज्जत की लड़ाई है, भाजपा पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे..
हिन्दुस्तान के लिए खतरा पार्टी है भाजपा: ममता बनर्जी बोली- यह यूपी की इज्जत की लड़ाई है, भाजपा पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल सम्बोधन में प्रदेश के किसानों, नौजवानों, माताओं, बहनों और अल्पसंख्यक सभी से अपील की कि वे एकजुट होकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की मदद करें। उन्होंने कहा यह उत्तर प्रदेश की इज्जत की लड़ाई है और भाजपा हिन्दुस्तान के लिए खतरा पार्टी है। सुश्री बनर्जी ने कहा कि अखिलेश यादव स्वयं इस लड़ाई को लड़ने में सक्षम हैं। हम सभी उनकी मदद करेंगे। जैसे पश्चिम बंगाल में भाजपा हारी है वैसे ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। 



समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी बाद में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश की जनता से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को जिताने और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की पुरजोर अपील की। 



अखिलेश यादव ने सुश्री ममता बनर्जी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने के बाद अब भाजपा के झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश नहीं आ पाएगा और उन्हें पश्चिम बंगाल की हार याद आ गई होगी। श्री यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सुश्री ममता बनर्जी ने साम्प्रदायिक तत्वों को हराने का काम किया। उनकी जीत से नारीशक्ति का सम्मान बढ़ा है। 



यादव ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस और गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की धरती से दीदी का आज हमारे साथ आना गर्व की बात है। ममता जी के आने से भाजपा के संकट के बादल और भी गहरे हो गए हैं। 



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने 50 मिनट के सम्बोधन में सर्वप्रथम अखिलेश यादव के प्रति अपने पश्चिम बंगाल के चुनाव में मदद के लिए शुक्रिया अदा की। उन्होंने कहा कि आज देश को बचाना है। मैं यह कहने को आई हॅू कि मेरे भाई अखिलेश यादव को सभी लोग चुनाव में पूरी मदद करें। भाजपा को हटाइए। यूपी से भाजपा गई तो देश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।



सुश्री बनर्जी ने कहा कि भाजपा पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे। किसान आंदोलन में शहीद किसानों के लिए, हाथरस में बहन को को जिंदा जलाने के लिए, उन्नाव में बेटी के साथ दुष्कर्म के लिए, कोरोना काल में गंगा में लाशें बहाने के लिए भाजपा माफी मांगे। उन्होंने कहा भाजपा का मेनिफेस्टो नहीं, मेनिफेस्टो है। जब 7 साल से केन्द्र में भाजपा सरकार है और फिर 5 साल की उत्तर प्रदेश सरकार है तो घोषणा पत्र की क्या जरूरत है। वे काम करके दिखाते क्यों नहीं? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? जब कोविड में लोग मर रहे थे। योगी जी बंगाल में ममता को हराने गए थे।



बनर्जी ने लता जी के देहांत पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके गाए प्रसिद्ध गीत- ये मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी......................गया।  ममता ने कहा कि जनता से टैक्स में वसूले पैसे से भाजपा सरकार ने राशन बांटा, टीके लगाए उनको मुफ्त का बता दिया। पीएम केयर फण्ड में जमा पैसा कहां खर्च हुए, बताते नहीं है। भाजपा जैसे कुछ लोग है जो मौसम में कोयल की तरह आते है फिर चुनाव बाद गायब हो जाते हैं। ऐसे लोगों को वोट देकर खराब न करो। 



ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिक राजनीति करती है। आप यूपी से भाजपा को हटाइए हम दिल्ली से इसे भगा देंगे। भाजपा डराएगी पर हमें डरना नहीं है। उन्होंने कहा अखिलेश यादव स्वयं इस लड़ाई को जीतने में सक्षम हैं, हम सभी सीनियर नेता उनकी मदद करेंगे। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जीते तो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल मिलकर उद्योग लगाएंगे और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा वे 3 मार्च 2022 को वाराणसी आएंगी। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।