मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिकनी, घूंघट, जींस या हिजाब हो- महिलाओं को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का अधिकार : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है| प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं को अपनी पंसद के कपड़े पहनने का पूरा हक है, चाहे वो बिकिनी…

बिकनी, घूंघट, जींस या हिजाब हो- महिलाओं को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का अधिकार : प्रियंका गांधी
बिकनी, घूंघट, जींस या हिजाब हो- महिलाओं को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का अधिकार : प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है| प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं को अपनी पंसद के कपड़े पहनने का पूरा हक है, चाहे वो बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस हो| प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘’चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है| यह अधिकार महिलाओं को भारतीय संविधान ने दिया है| महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो| #ladkihoonladsaktihoon (लड़की हूं, लड़ सकती हूं)|




बता दें कि,पिछले कुछ हफ्तों में कर्नाटक के उडुपी, चिक्कमगलुरु और मांड्या जिलों के कई शहरों में कक्षाओं में हिजाब पहनने के कॉलेज की छात्राओं के अधिकार के खिलाफ चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है| उधर हिजाब को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने अगले तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का निर्देश दिया है। 


https://www.thevirallines.net/bengaluru-news-karnataka-cm-ordered-all-schools-and-colleges-will-remain-closed-for-three-days-amid-hijab-controversy


 कर्नाटक हाईकोर्ट में मंगलवार को हिजाब मामले में मुस्लिम छात्राओं की 4 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने कहा कि हम कारणों और कानून के मुताबिक चलेंगे। किसी के जुनून या भावनाओं से नहीं। जो संविधान कहेगा, हम वही करेंगे। संविधान ही हमारे लिए भगवद्-गीता है। कोर्ट आज बुधवार को एक बार फिर ढाई बजे मामले पर सुनवाई करेगी।


https://www.thevirallines.net/bengaluru-news-karnataka-students-wearing-hijab-and-saffron-scarves-raised-slogans-at-mahatma-gandhi-memorial-college-in-udupi


कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद 1 जनवरी को शुरू हुआ था। यहां उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लासरूम में बैठने से रोक दिया गया था। इसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया|  हालात ये हैं कि यह मुद्दा अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी फैल गया है| दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से समर्थित युवा हिन्दू भगवा गमछा डालकर इस मामले में कूद पड़े| कई जगह हिंसा की घटना भी सामने आई हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।