लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। नोएडा और…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। नोएडा और गौतमबुद्धनगर में फर्जी एनकांउन्टर हुए। जब कभी इन फर्जी एनकांउन्टरों की जांच होगी तो पुलिस के कई बड़े अधिकारी फसेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गये हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और उसके मित्र उद्योगपतियों ने देश का जो पैसा डुबोया है, उस पर बहस नहीं करना चाहती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब 2024 का चुनाव देख कर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किये हैं लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार इसका कोई जवाब नहीं दे सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।