मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सदन में बोले अखिलेश- पिछड़ों को धोखा दे रहे केशव प्रसाद मौर्य: सिद्धार्थनाथ सिंह का पलटवार, कहा -उनको पिछड़े वर्गों से उनको प्रेम नहीं

लखनऊ: सदन में अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि,'जिस तरह से केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर टिपण्णी की वह शोभा नहीं देता, जितनी निंदा की जाए वह कम है| दरअसल,विधानसभा में बहस के…

सदन में बोले अखिलेश- पिछड़ों को धोखा दे रहे केशव प्रसाद मौर्य: सिद्धार्थनाथ सिंह का पलटवार, कहा -उनको पिछड़े वर्गों से उनको प्रेम नहीं
सदन में बोले अखिलेश- पिछड़ों को धोखा दे रहे केशव प्रसाद मौर्य: सिद्धार्थनाथ सिंह का पलटवार, कहा -उनको पिछड़े वर्गों से उनको प्रेम नहीं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसदन में अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि,'जिस तरह से केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर टिपण्णी की वह शोभा नहीं देता, जितनी निंदा की जाए वह कम है| दरअसल,विधानसभा में बहस के बीच केशव प्रसाद मौर्य के टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,''"उप मुख्यमंत्री आप (केशव प्रसाद मौर्य) पिछड़ों को धोखा दे रहे हैं।"



अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि,'''नेता प्रतिपक्ष एक पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और जिस तरह से केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर टिपण्णी की वह शोभा नहीं देता और जितनी निंदा की जाए वह कम है। कहीं न कहीं उनको पिछड़े वर्गों से उनको प्रेम नहीं है|




अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच तीखी नोंकझोक देखने को मिली।सपा प्रमुख अखिलेश यादव डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बात पर बिफर पड़े।



दरअसल, विधानसभा के अंदर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के दौरान अखिलेश की ओर इशारा करते हुए कहा, 'अध्यक्ष जी कृप्या इन्हें बता दीजिए कि पांच साल सत्ता में नहीं रहे, अब पांच साल के लिए फिर विदा हो गए हैं। 2027 में चुनाव आएगा तो फिर कमल खिलेगा। सड़क किसने बनाई है, एक्सप्रेस वे किसने बनाया, मेट्रो किसने बनाई है, ऐसा लगता है कि आपने सैफई की जमीन बेचकर आपने यह सब बना दिया है। 'केशव प्रसाद मौर्य की बात सुनते ही अखिलेश यादव भड़क गए और खड़े होकर कहा कि तुम क्या अपने पिता जी के पास से पैसे लाते हो? तुमने राशन बांटा तो पिता जी के पैसे बांटा ?


अखिलेश यादव ने कहा कि,''""शिक्षा के सूचकांक में यूपी नीचे से चौथे स्थान पर है। दलितों के ख़िलाफ़ हो रहे अत्याचार में यूपी सबसे आगे है।" "विकास मॉडल" समाजवादियों ने उत्तरप्रदेश में दिखाया था।""मुख्यमंत्री को जब शपथ लेने का मौका मिला तो सपा सरकार में निर्मित इकाना स्टेडियम में जाना पड़ा।""समाजवादी सरकार थी कानपुर और लखनऊ के स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच हुए। "



अखिलेश यादव ने कहा कि,''"If you can double the speed, you will triple the economy." अगर रफ्तार बढ़ा देंगे तो हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ जाएगी।" "जहां तक बिजली उत्पादन का सवाल है मैं माननीय सदस्य से कहूंगा वे जवाब दें और बताएं कि अपने 5 साल में उन्होंने कौनसा बिजली का कारखाना लगाया ?"



अखिलेश यादव ने कहा कि,"108 एंबुलेंस के 9000 ड्राइवर जो कोरोना के समय पर काम कर रहे थे उन्होंने अपनी और अपने परिवार की परवाह नहीं की उन्होंने यूपी की जनता की परवाह की उन्होंने 108 को रोका नहीं पता लगा सब ड्राइवर हटा दिए गए हैं।""पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और कानपुर मेट्रो जिसका श्रेय भाजपा सरकार ले रही है यह भी समाजवादी सरकार के प्रोजेक्ट थे।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।