मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अब अंतिम सांसे ले रही है भाजपा सरकार: वर्चुअल रैली में बोले अखिलेश यादव -किसानों को डराना चाहती है भाजपा

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज संतकबीरनगर में हुई वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसानों को डराना चाहती है। पर किसान डरने वाला नहीं…

अब अंतिम सांसे ले रही है भाजपा सरकार: वर्चुअल रैली में बोले अखिलेश यादव -किसानों को डराना चाहती है भाजपा
अब अंतिम सांसे ले रही है भाजपा सरकार: वर्चुअल रैली में बोले अखिलेश यादव -किसानों को डराना चाहती है भाजपा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज संतकबीरनगर में हुई वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसानों को डराना चाहती है। पर किसान डरने वाला नहीं है। तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों का देश व्यापी आंदोलन जारी है। उनके साथ अन्याय हो रहा है। समाजवादी पार्टी भी उनके संघर्ष में साथ है। भाजपा जो कानून लाई है वह किसान विरोधी है और उससे कुछ पूंजीपतियों को ही लाभ मिलेगा। इस सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी परेशान है। 



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा सरकार अब अंतिम सांसे ले रही है। जनता का सहयोग समाजवादी पार्टी के साथ है। सन्2022 में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। यादव ने रात में रैली के संयोजक सुनील सिंह की गिरफ्तारी को अवैध और निंदनीय बताते हुए कहा कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करने से बाज आए। भाजपा का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। हिरासत में मौतों और फर्जी एनकाउण्टरों पर मानवाधिकार आयोग राज्य सरकार को कई नोटिसें जारी कर चुका है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से पूरे देश में बदनामी हो रही है। नौजवानों को नौकरी मिली नहीं। 4 लाख करोड़ का निवेश कहा हुआ, पता नहीं। गोरखपुर में एम्स आयुर्विज्ञान संस्थान अभी तक बन नहीं पाया।




अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ भाजपा ने बड़ा धोखा किया है। एमएसपी मिली नहीं। आय दुगनी हुई नहीं। धान की कीमत 1100 रूपये से ज्यादा नहीं मिली। क्रय केन्द्रों में खरीद नहीं हो रही है। लागत का ड्योढ़ा दाम भी नहीं मिला। किसान को मंहगी खाद, डीजल, कृषि उपकरण खरीदने पड़ रहे हैं। धान की लूट हुई है। गन्ना किसानों को 4 वर्ष में भी बकाया राशि नहीं मिली। बिजली मंहगी है। भाजपा सरकार ने अपने शासन काल में एक यूनिट विद्युत उत्पादन नहीं किया। रोजगार नहीं है। कारखाने बंद हैं। विकास कार्य धुआं हो गए हैं। मुख्यमंत्री जी का किसानों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा धोखे से सत्ता में आई है।



यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाति के आधार पर निर्णय लेती है। झूठे मुकदमें लगाती है। बदले की भावना से उत्पीड़न करती है। समाजवादी नेताओं को जेल में रखकर द्वेषवश पीड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का सीधा सम्बंध खेती से है। समाजवादी झुकने या डरने वाले नहीं है। समाजवादी पार्टी अन्याय के विरूद्ध संघर्षरत है।



 किसान नेता अम्बिका राय ने कहा कि सन्2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव पर कोई लांछन नहीं, उनकी छवि बेदाग नेता की है। इस बार कोई भी ताकत अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकेगी। अन्य लोगों ने कहा कि भाजपा किसान की जमीन छीनने की साजिश कर रही है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी और अखिलेश जी पर है।



 वर्चुअल रैली कार्यक्रम में लखनऊ से अखिलेश यादव के साथ नेता विपक्ष विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, नेता विपक्ष विधान परिषद  अहमद हसन तथा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी शामिल हुए। आज अखिलेश यादव वर्चुअल रैली में बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर के भी कई नेता जुड़े। इस संवाद में रामप्रसाद चैधरी, जफर अमीन डक्कू, संतोष यादव सनी, रामकुमार चिंकू, रामललित चैधरी, पप्पू निषाद एवं अब्दुल कलाम पूर्व विधायक, सुरेन्द्र यादव, अवधेश यादव, जयराम पाण्डेय, ओम प्रकाश यादव, राधे सिंह सेतवार, नगीना साहनी, इनामुल्ला खां एडवोकेट, मनोज यादव, महेन्द्र यादव, विजय बहादुर, सद्दाम हुसैन, नावेद नवी, अरशद हुसैन, अमरेन्द्र निषाद आदि शामिल रहे। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।