लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन सपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने "राज्यपाल गो बैक" के नारे लगाएं। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
किसान विरोधी यह सरकार... युवा विरोधी यह सरकार , नहीं चलेगी.... नहीं चलेगी। महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, किसानों की दुर्दशा, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, भर्तियों में धांधली, दलितों, पिछड़ों,पर हो रहे अत्याचार को लेकर योगी सरकार के खिलाफ सपा विधायकों का सदन के अंदर प्रदर्शन: समाजवादी पार्टी (सपा)
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी बजट सत्र के पहले दिन महंगाई,बेरोज़गारी,भ्रष्टाचार,किसानों की दुर्दशा,भर्तियों में धांधली, दलितों,पिछड़ों,पर हो रहे अत्याचार को लेकर योगी सरकार के खिलाफ सपा विधायकों ने सदन के अंदर किया प्रदर्शन। सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा संग्राम।
वही, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,'ये सरकार वो झूठी सरकार है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे,आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है|
समाजवादी पार्टी (सपा) ने ट्वीट किया,''उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पूर्व लखनऊ विधानसभा में आसमान छूती महंगाई व बेरोज़गारी, भर्तियों में हो रही धांधली और रसातल में गयी उप्र की बदहाल क़ानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ सपा विधायकों ने किया विरोध-प्रदर्शन।
आसमान छूती महंगाई व बेरोज़गारी, भर्तियों में हो रही धांधली और रसातल में गयी उप्र की बदहाल क़ानून-व्यवस्था के ख़िलाफ़ विधानसभा में सपा विधायकों का विरोध-प्रदर्शन। सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज़ को बुलंद करते रहेंगे समाजवादी।
प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा: CM योगी
बजट सत्र शुरू होने से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा| अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए|