रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं से जुड़े परिसरों सहित छत्तीसगढ़ में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की| प्रवर्तन निदेशालय (ED) खनन मामले में छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर तलाशी चल रही है। जिन स्थानों की तलाशी चल रही है उनमें कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत पार्टी के विभिन्न नेताओं के आवासीय और कार्यालय परिसर शामिल हैं। यह छापेमारी राज्य की राजधानी रायपुर में 24-26 फरवरी तक कांग्रेस के तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन से पहले हुई है|
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि ,“भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। 4 दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते|
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ,“प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति की मिसाल आज सुबह रायपुर में देखने को मिली। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का अधिवेशन होने वाला है और उससे ठीक 3 दिन पहले ED के छापे पड़े हैं।''
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ,“अब ED का मतलब Eliminating Democracy (लोकतंत्र को खत्म करना) है। 2004 से 2014 के बीच ED ने 112 बार छापे मारे थे, जबकि बीते 8 साल में 3,010 छापे मारे गए। सिर्फ राजनीतिक दलों की बात करें तो 95% छापे केवल विपक्ष के नेताओं पर मारे गए।
मोदी सरकार से हमारे सवाल: मीडिया कुछ छापता है तो उस पर छापा क्यों डाल देते हैं? संसद में सवाल पूछने पर रिकॉर्ड से अपने दोस्त का नाम क्यों निकलवा देते हैं? क्यों आपने न्यायपालिका को इतना मजबूर किया कि उसे प्रेस वार्ता करनी पड़ी? अडानी मामले पर जांच क्यों नहीं करवा रहे?
अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है
ईडी के छापे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ,“छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। बघेल ने कहा कि,'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रिया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ,“पिछले 9 सालों में ED ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज़्यादा कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ़ है। रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के पहले मोदी सरकार द्वारा ED का दुरपयोग कर छत्तीसगढ़ के हमारे कांग्रेस नेताओं पर छापा मारना, भाजपा की कायरता को दर्शाता है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ,“हम इन कायराना धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। "भारत जोड़ो यात्रा" की अपार सफलता से भाजपा की बेचैनी दिखने लगी है। मोदी जी में ज़रा भी ईमानदारी है तो अपने "परम मित्र" के महाघोटालों पर रेड करें। लोकतंत्र को कुचलने के इस प्रयास का हम डट कर सामना करेंगे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का 85वां पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी से
बता दे कि कांग्रेस का सेशन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में आम चुनाव के रोडमैप पर चर्चा करेगा। पूर्ण सत्र 24 से 26 फरवरी तक चलेगा। तीन दिनों का ये अधिवेशन 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए ये अधिवेशन काफी अहम माना जा रहा है | 85वें पूर्ण सत्र में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी| कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में पार्टी अध्यक्ष समेत 25 सदस्य हैं। पार्टी प्रमुख द्वारा 12 सदस्य नामित किए जाते हैं और शेष 12 एआईसीसी सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।