मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुश्किल ही नहीं नामुमकिन'... नहीं आएगी सपा की सरकार, स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने से पहले EVM बदल दिए गए : ईवीएम बदलने को लेकर बातचीत का ऑडियो वायरल

लखनऊ : यूपी चुनाव के नतीजे आ गए हैं लेकिन EVM को लेकर विवाद थमा नहीं है। अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें ईवीएम बदलने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों की बातचीत क…

मुश्किल ही नहीं नामुमकिन'... नहीं आएगी सपा की सरकार, स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने से पहले EVM बदल दिए गए : ईवीएम बदलने को लेकर बातचीत का ऑडियो वायरल
मुश्किल ही नहीं नामुमकिन'... नहीं आएगी सपा की सरकार, स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने से पहले EVM बदल दिए गए : ईवीएम बदलने को लेकर बातचीत का ऑडियो वायरल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : यूपी चुनाव के नतीजे आ गए हैं लेकिन EVM को लेकर विवाद थमा नहीं है। अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें ईवीएम बदलने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति खुद को टीचर बताते हुए कहता है कि उसकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी और उसने देखा कि ईवीएम बदल दिए गए। वह दावा करते हुए कहता है कि सपा की सरकार नहीं आएगी, बीजेपी जीतने जा रही है, क्योंकि ईवीएम बदल दिए गए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने से पहले ईवीएम बदल दिए गए। 




नौकरी भी जाएगी और आप जाएंगे जेल...

पीठासीन अधिकारी के रूप में ड्यूटी करने का दावा करने वाले एक शख्स कहते सुने जा सकते हैं कि वह उस दिन गाजीपुर के कासिमाबाद में तैनात थे। दूसरा व्यक्ति पूछता है कि आपका ईवीएम बदल दिया गया तो आपको बोलना चाहिए था? इस पर वह कहते हैं, 'मैंने बोला था... पहले एसओ ने कहा... पहले एसओ ने हड़काना शुरू किया कि 2 मिनट लगेगा मास्टर साहब, नौकरी भी जाएगी और आप जाएंगे जेल।' इस पर वह मास्टर साहब कहते हैं कि हम लोगों ने इस चीज को देखा भी है। वे जो कहते हैं वो कर भी देते हैं।



मुश्किल ही नहीं नामुमकिन 

वायरल ऑडियो में मास्टर साहब कहते हैं, 'अब क्या करें, थोड़ा सा... बाल बच्चे हैं। नौकरी बचाने के लिए.... गलत तो किए हैं। हम सपोर्टर नहीं हैं भाजपा के। माहौल और जनता के वोट के हिसाब से सपा ही आनी चाहिए। लेकिन अब तो मुश्किल लग रहा है.... आएगी ही नहीं। मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। आएगी ही नहीं, हर हाल में नहीं आएगी। बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।



दूसरे शख्स की आवाज सुनाई जाती है, 'वोट जब पड़ता है तो वहां से 6 बजे के बाद ईवीएम तो सीआरपीएफ के अंडर में आ जाती है न, वहां से कैसे बदल लेंगे?' मास्टर साहब कहते हैं, 'हमीं लोगों के अंडर में आता है। हमारी बात समझिए... स्ट्रांग रूम में पहुंचेगी तब न...।'


Note-Thevirallines इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।