मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राज्यपाल के साथ CM योगी ने VC के जरिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, कहा- अपने क्षेत्रों में कोविड से बचाव के हर संभव करें प्रयास

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, हम खुद को अच्छी स्थिति में लाने में सफल हुए। हम…

राज्यपाल के साथ CM योगी ने VC के जरिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, कहा- अपने क्षेत्रों में कोविड से बचाव के हर संभव करें प्रयास
राज्यपाल के साथ CM योगी ने VC के जरिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, कहा- अपने क्षेत्रों में कोविड से बचाव के हर संभव करें प्रयास | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की।  उन्होंने कहा,  हम खुद को अच्छी स्थिति में लाने में सफल हुए। हम ऐसी स्थिति में है कि कोविड की दूसरी लहर को खत्म कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,''मुझे प्रसन्नता है कि कोरोना से जूझते हुए भी आपने हिम्मत नहीं हारी व पूरी मजबूती के साथ इसके विरुद्ध लड़ते रहे। कई नवनियुक्त ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण से पहले ही कोविड की दूसरी लहर के खिलाफ कार्य करना शुरू कर दिया था, जिसका परिणाम सबके सामने है|




 उन्होंने कहा,'प्रदेश के बारे में कहा जा रहा था कि यहां 30 लाख से अधिक एक्टिव केस होंगे, लेकिन आज केवल 52,000 एक्टिव केस हैं। आशंका जताई गई थी कि प्रतिदिन 01 लाख केस आएंगे, जबकि 24 घंटों में सिर्फ 3,200 केस आए हैं। यह टीम भावना के साथ किए कार्य का परिणाम है|ऐसा पहली बार हो रहा कि मा. राज्यपाल महोदया और मुख्यमंत्री से उनका सीधे संवाद हो रहा है। इसके लिए मैं सभी ग्राम प्रधानों को बधाई दूंगा। आप अपनी अहमियत को समझ सकते हैं कि कितना मजबूत लोकतंत्र का आधार आपके पास है|




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'कोविड से ग्रामीण इलाकों के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका थी। लेकिन मैं ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में बनाई गई निगरानी समिति को धन्यवाद दूंगा कि इस समिति ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग का कार्य किया। मेडिकल किट वितरण व जांच कराने का कार्य किया|  उन्होंने कहा,,''सभी ग्राम प्रधानों से मेरी अपील है कि अपने क्षेत्रों में कोविड से बचाव के हर संभव प्रयास करें। गांव में साफ-सफाई, नियमित सैनिटाइजेशन व फॉगिंग का कार्य कराएं। इन कार्यों से गांवों को डेंगू, मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया व अन्य बीमारियों से बचाया जा सकेगा|




 उन्होंने कहा,'गांव में छोटी-छोटी पंचायतें हों। एक प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए कि हम अपने गांव को स्मार्ट विलेज में कैसे विकसित करें। इस समय ₹10,000 करोड़ ग्राम पंचायतों के पास है। इन पैसों का सदुपयोग करें|कोरोना कालखंड में सावधानी और सतर्कता अति आवश्यक है। मैं, आप सबसे अपील करूंगा कि हर व्यक्ति को कोविड से बचाव के लिए सतर्क करें। आमजन को कोविड टेस्ट कराने एवं वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।