मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पहली लहर की तुलना में कोरोना की दूसरी लहर बेहद तीव्र': बोले योगी- लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है| उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों से जुड़े आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं| प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच योगी आदित्यनाथ ने वीडियो…

पहली लहर की तुलना में कोरोना की दूसरी लहर बेहद तीव्र': बोले योगी- लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता....
पहली लहर की तुलना में कोरोना की दूसरी लहर बेहद तीव्र': बोले योगी- लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता.... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है| उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों से जुड़े आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं| प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए धर्मगुरुओं के साथ बातचीत की|  धर्मगुरुओं के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,'''आप सभी से आग्रह है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं| ऐसे में यदि कोई अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहा है, तो उसकी बातों में आए बिना राज्य की व्यवस्था के साथ जुड़कर अपना योगदान देंगे, तो मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पिछली बार की तरह इस बार भी हम आपको कोरोना का प्रबंधन देने में सफल होंगे|




CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''कोरोना की पहली लहर पर हमने काबू पाया और आंकड़े दहाई में लेकर आ गए थे लेकिन अब यह दोबारा तीव्र गति से बढ़ रहा है। कोरोना की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर खतरनाक रूप में आई है। ऐसे में मेरी आप सभी से अपील है कि बचाव ही कोरोना का सर्वोत्तम उपाय है| अभी हम लॉकडाउन की ओर नहीं जा रहे हैं। अभी हमने नाइट कर्फ्यू लगाया है। लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता भी नहीं होनी चाहिए क्योंकि हमें मानवता के जीवन को भी बचाना है और उनकी जीविका को भी बचाना है| जीवन और जीविका को बचाने के इस क्रम में जो सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं उन्हीं में UP Govt  ने यह व्यवस्था तैयार की है|





इससे पहले CM योगी ने उच्च-अधिकारियों से कहा,''‘टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट’ के लक्ष्य के अनुरूप कोविड-19 के नियंत्रण की प्रभावी कार्यवाही को जारी रखा जाए।  सभी जनपदों में कोविड बेड तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए| जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा प्रयागराज पर विशेष ध्यान देते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।  हर जनपद में एल-2 तथा एल-3 श्रेणी के कोविड बेड्स की संख्या बढ़ायी जाए|




उन्होंने कहा,''कोविड बेड में निर्धारित मानकों के अनुरूप ऑक्सीजन अथवा वेंटिलेटर एवं हाई फ्लो नेजल कैन्युला (HFNC) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगले कुछ दिनों में प्रतिदिन कम से कम 1.5 लाख टेस्ट RT-PCR विधि से सुनिश्चित किए जाएं| RT-PCR टेस्ट की संख्या को बढ़ाने के लिए KGMU तथा RMLIMS की टेस्टिंग क्षमता को दोगुना किया जाए।  स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में RT-PCR के माध्यम से जांच की व्यवस्था की जाए|




CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''विभिन्न केन्द्रीय संस्थानों से संवाद बनाकर इन प्रयोगशालाओं में उपलब्ध RT-PCR टेस्ट की क्षमता का पूरा उपयोग किया जाए।  इसके लिए लखनऊ में CDRI, NBRI, IITR और BSIP, बरेली स्थित IVRI, नोएडा के NICPR सहित अन्य संस्थानों में RT-PCR जांच कराई जाए| RT-PCR टेस्ट की संख्या में वृद्धि के लिए 12 जनपदों में प्रयोगशालाएं प्राथमिकता पर स्थापित की जाएं। यह लैब्स अमेठी, औरैया, बिजनौर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, बुलन्दशहर, सीतापुर, महोबा और कासगंज में स्थापित की जाएंगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।