मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखनऊ : कांग्रेस पार्षद राजेन्द्र सिंह का कोरोना से निधन, यूपी कांग्रेस ने जताया शोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है| प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ के ओमनगर वार्ड के कांग्रेस पार्षद राजेन्द्र सिंह का कोरोना से निधन हो गय…

लखनऊ : कांग्रेस पार्षद राजेन्द्र सिंह का कोरोना से निधन, यूपी कांग्रेस ने जताया शोक
लखनऊ : कांग्रेस पार्षद राजेन्द्र सिंह का कोरोना से निधन, यूपी कांग्रेस ने जताया शोक — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है| प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ के ओमनगर वार्ड के कांग्रेस पार्षद राजेन्द्र सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है| राजेन्द्र सिंह के कोरोना  निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने दुःख जताया है|



यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि,''लखनऊ के ओमनगर वार्ड के कांग्रेस पार्षद राजेन्द्र सिंह जी का कोरोना से निधन हो गया है। दुख की इस घड़ी में यूपी कांग्रेस परिवार उनके परिजनों और समर्थकों के साथ खड़ा है। ईश्ववर उनके आत्मा को शांति दे।





गुरुवार को यूपी में कोरोना ने बनाया नया रिकॉर्ड: प्रदेश में गुरुवार को 22439 नए मरीज मिले हैं। जबकि 104 लोगों की मौत हो गई है। सेकंड वेव आने के बाद मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन दिनों 129848 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 206517 लोगों की जांच की गई। 22439 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 766360 हो गई है। 24 घंटे के दौरान विभिन्न अस्पतालों से 4222 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 9480 पर पहुंच गया है।



इन जिलों में हुई मौत: 

लखनऊ में 26, प्रयागराज में छह, कानपुर नगर में 10, वाराणसी में 6, कानपुर देहात में तीन, गोरखपुर में दो, मेरठ में तीन, बरेली में दो, मुजफ्फरनगर में दो, बाराबंकी में दो, रायबरेली में तीन, शाहजहांपुर में दो, उन्नाव में दो फर्रुखाबाद में दो बांदा में दो ललितपुर में दो, जालौन में तीन लोगों की मौत हुई है। करीब 20 जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।



इन जिलों में मिले सर्वाधिक मरीज: 

लखनऊ में 5183, प्रयागराज में1888, कानपुर नगर में 1263, वाराणसी में 1859, गाजियाबाद में 538, गौतम बुध नगर में 489, गोरखपुर में 750, मेरठ में 632, बरेली में 399, झांसी में 466, मुरादाबाद में 415, आगरा में 349, मुजफ्फरनगर में 428, बलिया में 578, मरीज पाए गए हैं। अन्य जिलों में 400 से कम मरीज मिले हैं। हाथरस और महोबा में सबसे कम सिर्फ 6 मरीज मिले हैं। 31 जिलों में 100 से कम मरीज पाए गए हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।