कांग्रेस ने मलिहाबाद से पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत को मैदान में उतारा
लखनऊ: कांग्रेस ने मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से राम करण पासी के स्थान पर इंदल कुमार रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। मलिहाबाद (SC) सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे इंदल कुमार रावत ने आज ही कांग्रे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
कांग्रेस ने मलिहाबाद से पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत को मैदान में उतारा | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: कांग्रेस ने मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से राम करण पासी के स्थान पर इंदल कुमार रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। मलिहाबाद (SC) सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे इंदल कुमार रावत ने आज ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं| इसके बाद कांग्रेस ने इंदल कुमार रावत को मलिहाबाद (SC) सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया|
महिलाहाबाद से टिकट ना मिलने पर इंदल कुमार रावत ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उनकी जगह पर समाजवादी पार्टी ने सोनू कनौजिया को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाराज पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत ने इस्तीफा दिया| इसके बाद कांग्रेस ने उनको मलिहाबाद सुरक्षित सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद इंदल कुमार रावत ने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया। मलिहाबाद से पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत ने कहा कि वह तो समाजवादी पार्टी के फैसले से काफी आहत हैं।
समाजवादी पार्टी से बख्शी का तालाब से विधायक रहे राजेन्द्र यादव ने भी बगावती तेवर दिखाए। उन्होंने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी गोमती यादव के खिलाफ निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी के सुशीला सरोज को मलिहाबाद के स्थान पर मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाने को लेकर पार्टी के विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर भी नाराज हैं। मोहनलाल गंज से विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने भी अपना नामांकन दाखिल किया उसके बाद सुशीला सरोज ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। माना जा रहा है कि अम्ब्रीश सिंह पुष्कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में रहेंगे। सरोजनीनगरी से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मिश्रा पहले शहर उत्तरी से चुनाव लड़ते थे। अभिषेक मिश्रा के पर्चा दाखिल करने के बाद पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल ने भी सरोजनीनगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मलिहाबाद में जहां सपा के पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत ने मुश्किल खड़ी कर दी है वहीं बकशी का तालाब से राजेन्द्र यादव, मोहनलालगंज से अम्ब्रीश सिंह पुष्कर और सरोजनीनगर से शारदा प्रताप शुक्ला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के सामने संकट बनेंगे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।