लखनऊ: UP Polls 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया|लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टियों के सुझाव लेकर अपने घोषणापत्र में नहीं डाले, हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज है| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सुप्रिया श्रीनेत, आराधना मिश्रा मोना व कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में किसानों और बेरोजगारों के लिए कई ऐलान किए हैं। इससे पहले पार्टी युवाओं के लिए 'भर्ती विधान घोषणा पत्र' और महिलाओं के लिए 'शक्ति विधान घोषणा पत्र' जारी कर चुकी है।
''उन्नति विधान' यानी घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार जब बनेगी तो 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे| 2500 रुपये में गेहूं-धान और 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा| बिजली बिल माफ किया जाएगा| जिन परिवारों को कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ी, उन्हें 25 हजार रुपये देंगे|
'हमारी सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन लोगों को आवारा पशुओं की वजह से हुए नुकसान को झेलना पड़ा उन्हें 3,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इन नौकरियों महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यदि कोई बीमारी होती है तो सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा।
प्रियंका गांधी ने आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि पीड़ितों को प्रति एकड़ तीन हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। किसानों के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें किसानों से दो रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा। ऐसा छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहा है। छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग बंद होगी। सभी संविदा कर्मियों का चरणबद्ध तरीके से नियमितिकरण किया जाएगा। शिक्षामित्रों को नियमित किया जाएगा।