मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण ”: योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर मायावती

लखनऊ: योगी सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हम…

“दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण ”: योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर मायावती
“दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण ”: योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर मायावती | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: योगी सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला किया है। मायावती ने कहा कि यूपी मंत्रिमंडल में दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निन्दनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। 



बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि,''उत्तर प्रदेश भाजपा मंत्रिमण्डल के भीतर भी दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निन्दनीय व दुर्भाग्यपूर्ण। ऐसी खबरें राष्ट्रीय चर्चाओं में। सरकार अपनी जातिवादी मानसिकता व दलितों के प्रति उपेक्षा, तिरस्कार, शोषण व अन्याय को त्याग कर उनकी सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखने का दायित्व जरूर निभाए।



मायावती से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मंत्री के इस्तीफे को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए यह भी पूछ लिया कि अगली बारी किसकी है। यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा है कि “कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है”| 



अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि,''जहाँ मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है।  कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।



योगी सरकार पर दलित विरोधी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा मंत्री ने अमित शाह को भेजा इस्तीफा



अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,'''उप्र भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रॉनॉलॉजी समझिए:  

- पहले लोक निर्माण विभाग के मंत्रालय में विद्रोह  - फिर स्वास्थ्य मंत्रालय में विद्रोह  - अब जल शक्ति मंत्रालय में विद्रोह  जनता पूछ रही है, उप्र की भाजपा सरकार ईमानदारी से बताए… अब अगली बारी किसकी है?


“नाराजगी की कोई बात नहीं... ”: पीडब्ल्यूडी ट्रांसफर घोटाले पर बोले योगी के मंत्री जितिन प्रसाद




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।