लखनऊ: गांव के बाहर मिली युवक की लाश, बारात में आया था मृतक; जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ: लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मजरा गहदो के रामपुरवा में बारात में आए एक युवक का शव बुधवार सुबह (01 मार्च 2023 को) गांव के किनारे मिला| ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
लखनऊ: गांव के बाहर मिली युवक की लाश, बारात में आया था मृतक; जांच में जुटी पुलिस — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ:लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मजरा गहदो के रामपुरवा में बारात में आए एक युवक का शव बुधवार सुबह (01 मार्च 2023 को) गांव के किनारे मिला| ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है| पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी|
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से मंगलवार रात बारात रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मजरा गहदो के गांव रामपुरवा आई थी| इसमें गांव का ही रहने वाला मंजीत राज भी बारात में आया हुआ था| मंजीत का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर मिला था| यह सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं|
स्थानीय लोगों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है|
डीसीपी सेंट्रल लखनऊ अपर्णा कौशिक ने बताया,''थाना रहीमाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस की टीम परिजनों से बात कर रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी:
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।