मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ओडिशा के मंत्री नब दास हत्याकांड को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन: विधानसभा जाने से रोकने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त, 21 पुलिसकर्मी घायल

भुवनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास हत्याकांड और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भुवनेश्वर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा ने ओडिशा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर…

ओडिशा के मंत्री नब दास हत्याकांड को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन: विधानसभा जाने से रोकने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त, 21 पुलिसकर्मी घायल
ओडिशा के मंत्री नब दास हत्याकांड को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन: विधानसभा जाने से रोकने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त, 21 पुलिसकर्मी घायल | फ़ोटो: TVL News

भुवनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास हत्याकांड और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भुवनेश्वर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा ने ओडिशा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा की तरफ जाने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया| इस हमले में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए| सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ पुलिसकर्मी को कटक रेफर किया गया है। भुवनेश्वर पुलिस ने भाजपा के 22 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है|



पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कई वाहनों को आग लगाने की कोशिश की| भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर अंडे, पत्थर और पानी की बोतलें फेंकी है| पुलिस ने कहा, ‘हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और जिस तरह से उन्होंने हम पर हमला किया, उससे संकेत मिलता है कि यह पूर्व नियोजित था|’



भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त सौमेंद्र कुमार प्रियदर्शी ने आज यानी बुधवार (01 मार्च 2023) को कहा, ‘कल  यानी मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विधानसभा की तरफ जाने से रोकने पर उन्होंने पुलिस पर हमला किया। पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी गई। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त की गई। इसमें हमारे एक ACP समेत 21 पुलिसकर्मी घायल हुए| सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 22 कर्मयों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है|



भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिसकर्मियों को डंडों/लातों से पीटने का वीडियो शयेर करते हुए शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘यहां देखने के लिए कुछ नहीं है, बस भाजयुमो के सदस्य ओडिशा में पुलिस कर्मियों की पिटाई कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात 21 पुलिसकर्मी घायल, लेकिन किसी भी 'राष्ट्रवादी' तबके से कोई नाराजगी नहीं. शर्म आनी चाहिए इन गुंडों को....







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।