मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

भाजपा राज में बढ़ती जा रही आर्थिक और सामाजिक असमानता: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय सम्पत्तियों पर भाजपा सरकार की मिली भगत से च…

भाजपा राज में बढ़ती जा रही आर्थिक और सामाजिक असमानता: अखिलेश यादव
भाजपा राज में बढ़ती जा रही आर्थिक और सामाजिक असमानता: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय सम्पत्तियों पर भाजपा सरकार की मिली भगत से चंद पूंजीपतियों का कब्जा हो रहा है। फार्म हाउस वाले सत्ता पर काबिज हो गए हैं जबकि खेती करने वाले, गांव-गरीब समाज के लोग सत्ता से बाहर हैं, ऐसा क्यों? समाजवादी पार्टी संकल्प लेती है कि सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में इस हालात को बदलना है। समाजवादी लोग इसे गांठ बांध लें।


अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक कुनीतियों से देश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। एक बार फिर मंदी की आशंका जताई जा रही है, जिसमें कई लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे। गरीब की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है। भाजपा सरकार में एक तरफ अमीरों का मुनाफा बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। विकास ठप्प है। सभी लोग महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने के लिए समाजवादी सरकार में जो ठोस कदम उठाए गए थे उन्हें भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। पिछले इंवेस्टर समिट में हुए निवेश का अतापता नहीं है। अब दिखावे के लिए फर्जी एमओयू किये जा रहे है। किसान को न न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिल रहा है और नहीं उसकी आय दोगुनी हुई है। किसानों के हित में मंडी नहीं बनाई गई। नहरों में पानी नहीं है। आवारा जानवर किसानों के खेत बर्बाद कर रहे हैं और उनके हमलों से लोगों की जानें जा रही है।


 अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मानती है कि विकास के रास्ते से ही खुशहाली और तरक्की आएगी। जीवन में तभी सार्थक बदलाव आएगा जब देश की नीतियां पूंजीपरस्त नहीं होंगी। आम आदमी की जिंदगी दिन प्रति दिन बदहाल होती जा रही है। सन् 2024 में जनता भाजपा को दोबारा मौका नहीं देगी।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।