मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Lucknow Building Collapse: सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत, अब तक 16 लोग रेस्क्यू; सपा नेता शाहिद मंजूर का बेटा गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर कल एक रिहायशी इमारत गिरने से अब तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने के मामले में यूपी के पूर्व मंत्री और सपा नेता शाह…

Lucknow Building Collapse: सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत, अब तक 16 लोग रेस्क्यू; सपा नेता शाहिद मंजूर का बेटा गिरफ्तार
Lucknow Building Collapse: सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत, अब तक 16 लोग रेस्क्यू; सपा नेता शाहिद मंजूर का बेटा गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर कल एक रिहायशी इमारत गिरने से अब तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने के मामले में यूपी के पूर्व मंत्री और सपा नेता शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश मंजूर को हिरासत में ले लिया गया है। अपार्टमेंट का जमीन दस्तावेज शाहिद के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक के नाम था|


लखनऊ पुलिस आयुक्त ने बताया,' नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद यजदान नाम के 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नवाजिश शाहिद को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है| 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. 2 महिलाओं की मौत हो गई। मलबा हटाया जा रहा है |


लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर कल मंगलवार शाम को हज़रतगंज के पास पांच मंजिला की इमारत गिर गयी थी| हादसे में मलबे में दबे 14 लोगों को अब तक निकाला जा चुका है। 12 घंटे बिल्डिंग में दबी रही शाहजहां बानो (जिंदा ) को बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम ने निकाला। वह बेहोशी की हालत में थीं। हादसे में सपा नेता अब्बास हैदर की पत्नी उजमा हैदर और उनकी मां आमिर हैदर की मौत हो गई है।



उत्तर प्रदेश के डीजीपी डी.एस. चौहान ने बताया,'रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, इसमें 5-6 घंटे और लग सकते हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है वे सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों की जांच व कार्रवाई की जाएगी|



डी.एस. चौहान ने बताया,''भवन का निर्माण घटिया स्तर का है। इसके गिरने के पीछे यही कारण हो सकता है। ऊपर के 2 फ्लोर के लिए भी परमिशन नहीं ली गई थी। राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ में से प्रत्येक की 12 टीमें, और अन्य टीमें तैनात|



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला ‘अलाया अपार्टमेंट‘ की बिल्डिंग के ढहने से हुई जनधन की क्षति पर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



यादव ने इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारीजनों से सहानुभूति जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था किये जाने की सरकार से मांग की है।


उक्त दुर्घटना में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर और पत्नी उज़मा अब्बास की मृत्यु पर अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताते हुए उनके परिवारीजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।