लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित होटल जस्ट नाइन इन में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| युवती की हत्या उसके ही पहले प्रेमी सुशील ने की थी। सशील कमार जायसवाल ने प्यार में धोखा देने के कारण अपनी कथित पुरानी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है| आज मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी ने युवती के दूसरे युवक से प्रेम संबंध होने पर घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।
डीसीपी पश्चिम एस चन्नपा ने बताया,''कैसरबाग थाना व डीसीपी पश्चिमी सर्विलांस सेल की संयुक्त पलिस टीम द्वारा होटल जस्ट नाइन इन में घटित युवती की हत्या का सफल अनावरण कर घटना में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटनाक्रम के मुताबिक,13 सितंबर को थाना कैसरबाग में स्थित होटल जस्ट नाइन इन में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। नियमानुसार युवती के शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण- मृत्यु पूर्व strangulation पाया गया। उक्त आधार पर थाना कैसरबाग लखनऊ पर मु0अ0सं0 158/2022 अंतर्गत धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना स्थल की गहन जाँच फील्ड यूनिट के द्वारा अधिकारियो की उपस्थिति एवं पर्यवेक्षण में सुनिश्चित की गयी ।
पुलिस ने बताया कि,' होटल के अभिलेखो एवं सीसीटीवी फुटेज से यह ज्ञात हुआ कि युवती दिनांक 12 सितंबर को सुशील कुमार जायसवाल पुत्र महेन्द्र कुमार जायसवाल निवासी 4A बादशाहखेड़ा आलमनगर थाना तालकटोरा लखनऊ के साथ इस होटल के कमरा नं0 924 में रुकी थी और घटना के पश्चात सुशील कुमार जायसवाल किसी को बिना कुछ बताये हुये होटल से प्रातः होते ही चला गया था। प्राप्त साक्ष्यो एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर सुशील कुमार जायसवाल उपरोक्त की तलाश प्रारंभ की गयी ।
आलमनगर बादशाहखेड़ा निवासी सुशील कुमार जायसवाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने मित्र राजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 शिवप्रसाद सिंह निवासी रायपुर राजा थाना इटौंजा जिला लखनऊ संपर्क किया और राजेश ने यह जानते हुये कि सुशील ने अपराध कारित किया है उसे बचाने और छिपाने के नीयत से लखनऊ से बाहर ले गया । तत्पश्चात यह समझते हुये कि अब प्रकरण थोडा पुराना हो गया है माननीय न्यायालय में हाजिर होने के इरादे से वे लखनऊ वापस आये। दोनो अभियुक्तो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।
पछताछ पर अभियक्त सशील कमार जायसवाल ने बताया कि मतका से उसकी पांच-छ: वर्ष परानी मित्रता थी। वह उससे शादी करना चाहता था किन्तु पिछले एक-डेढ वर्ष से मृतका की नितिन द्विवेदी नाम के युवक से मित्रता हो गयी थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। अभियुक्त ने मृतका के ऊपर कई बार इस बात के लिये दबाव बनाया कि वह नितिन से मित्रता न रखे लेकिन वह नहीं मान रही थी। अभियुक्त का मानना था कि मृतका ने उसके साथ धोखा किया है।
इसके अतिरिक्त मृतका ने मई 2022 में मिश्रीपुर, बक्शी का तालाब में एक जमीन खरीदा था जिसके कागजात अभियुक्त के पास थे। लेकिन मृतका बार-बार इसे अभियुक्त से मांग रही थी। मृतका के नितिन से शादी करने की बात और जमीन हाथ से निकलने की बात से अभियुक्त सुशील बहुत परेशान था। इसीलिये उसे बातचीत करने के लिये 12.09.2022 को होटल जस्ट नाइन इन में अभियुक्त ने बुलाया था। जहाँ अभियुक्त ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये।
होटल में अभियुक्त एवं मृतका के बीच इन्ही बातो को लेकर झगडा होने लगा। अभियुक्त सुशील ने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। जब अभियुक्त को यह लगा कि वह फंस जायेगा तो उसने घटना को आत्महत्या का रुप देने के लिये मृतका के गले में गमछा लपेट कर बाथरुम में कपडे टांगने वाले हैंगर से लटका दिया और होटल से बिना किसी को बताये भाग गया।
तत्पश्चात अभियुक्त ने अपने मित्र राजेश से संपर्क किया और घटना के बावत बताया। राजेश ने कहा कि उसके कई वकीलो से अच्छे सम्बन्ध है और वह उसे बचा लेगा। अभियुक्त राजेश उसे अपने साथ लखनऊ से बाहर ले गया।
अभियुक्त के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य, फील्ड यूनिट एवं विवेचक द्वारा मौके से संग्रहीत किये हुये साक्ष्यो के आधार पर सुशील कुमार जायसवाल के विरुद्ध अभियोग में धारा 376/201 भादवि की वृद्धि की गयी और अभियुक्त राजेश कुमार सिंह पत्र स्व0 शिवप्रसाद सिंह निवासी रायपुर राजा थाना इटौंजा जिला लखनऊ के विरूद्ध अभियुक्त सुशील कुमार जायसवाल को उसके द्वारा कारित किये गये अपराध से पूरी तरह भिज्ञ होने के बावजूद उसे संरक्षण देने का दोषी पाते हुये उसके विरुद्ध अभियोग में धारा 216 भादवि की वृद्धि की गयी।
अथक एवं सघन प्रयास करते हुये प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग लखनऊ ने मृतका के परिजनो की पहचान सुनिश्चित किया। मृतका के परिजनो ने मृतका की फोटो से उसकी पहचान स्थापित किया। चूंकि मृतका के परिजन अनुसूचित जाति के सदस्य हैं। अतः अभियोग में धारा 3(2)V SC/ST एक्ट की वद्धि की गयी है।
अभियुक्त सुशील कुमार जायसवाल के कब्जे से एक अदद मूल विक्रय विलेख मृतका के नाम का एवं दोनों अभियक्तो के कब्जे से एक-एक अदद मोबाइल फोन और क्रमशः 350 रुपया तथा 210 रुपये जामा तलाशी से बरामद हए हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- सुशील कुमार जायसवाल पुत्र महेन्द्र कुमार जायसवाल नि0- 4A बादशाहखेड़ा आलमनगर थाना तालकटोरा लखनऊ
2- राजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 शिवप्रसाद सिंह निवासी रायपुर राजा थाना इटौंजा जिला लखनऊ
बरामदगी
1- एक अदद मूल विक्रय विलेख मृतका के नाम का
2- दो अदद मोबाइल फोन
3- कुल 350/- व 210/- रुपये नकद आपराधिक इतिहास