मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जिनका नाम ले रहे हैं, चार साल पहले हो गया उनका निधन: उन्नाव हत्याकांड मामले में सपा नेता का नाम उछलने पर अखिलेश यादव

उन्नाव/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दलित युवती के अपहरण और हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम उछलने पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्नाव हत्याकांड माम…

जिनका नाम ले रहे हैं, चार साल पहले हो गया उनका निधन: उन्नाव हत्याकांड मामले में सपा नेता का नाम उछलने पर अखिलेश यादव
जिनका नाम ले रहे हैं, चार साल पहले हो गया उनका निधन: उन्नाव हत्याकांड मामले में सपा नेता का नाम उछलने पर अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

उन्नाव/लखनऊउत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दलित युवती के अपहरण और हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम उछलने पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्नाव हत्याकांड मामले में सपा नेता का नाम उछलने पर अखिलेश यादव ने कहा,''जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे (फतेह बहादुर सिंह) सपा में है। उनका (फतेह बहादुर सिंह का) देहांत 4 साल पहले हो गया।उनका का कहना है, स्व. फतेह बहादुर सिंह के बेटे का सपा से कोई लेना देना नहीं है।



उन्नाव मर्डर केस मामले पर अखिलेश यादव ने कहा, ''जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे (फतेह बहादुर सिंह) सपा में है। उनका (फतेह बहादुर सिंह का) देहांत 4 साल पहले हो गया। आखिर पुलिस को इतने दिन क्यों लग गए ढूंढने में। पुलिस सख़्त से सख़्त कार्रवाई पहले भी कर सकती थी। मृत युवती की माँ जो भी मांग कर रही हैं वह पूरी की जाए|



अखिलेश यादव के अनुसार ''जिस पर आरोप है, उससे समाजवादी पार्टी का कोई नाता नहीं है। पुलिस प्रशास कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। जो समाजवादी पार्टी में थे, वह चार साल पहले मर चुके हैं। उनके बेटे पर आरोप है, वह पार्टी के संगठन में, किसी पद पर, सदस्य नहीं हैं।'



बता दें कि मामले में कल यानी गुरुवार को उन्नाव के ASP शशि शेखर सिंह ने कहा था,''8 दिसंबर को एक युवती की गुमशुदगी की सूचना मिली। जिसके आधार पर हमने FIR दर्ज़ की। हमने एक संदेहजनक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। उसके आधार पर हमें आज यहां पर एक शव बरामद हुआ है। मामले में अब तक एक व्यक्ति को जेल भेजा है। मामले में जांच जारी है|



दरअसल, उन्नाव के एक आश्रम के पास जमीन के नीचे दफन दलित लड़की की लाश मिली है| लड़की दो महीने पहले गायब हुई थी| लड़की के परिजनों ने सपा सरकार में मंत्री रहे स्व. फतेह बहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर अपहरण का आरोप लगाया था| मृत युवती की मां ने 8 दिसंबर 2021 को उन्नाव में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी| पुलिस के द्वारा कार्यवाही न करने पर 24 जनवरी को लखनऊ में अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे मां कूद गई थी| मामला बढ़ता देख पुलिस ने 25 जनवरी को राजोल सिंह को गिरफ़्तार किया था|



फतेह बहादुर सिंह 2012-17 के बीच सपा सरकार में मंत्री रहे| इस मामले में सपा का नाम सामने आते ही विधानसभा चुनावों के बीच यूपी की सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने इस पूरे मामले को सियासी रंग देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरा है| बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है| इस मामले में सपा नेता की संलिप्तता समाजवादी पार्टी के असली चेहरे को उजागर करती है लेकिन इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा| बीजेपी सरकार पूरा न्याय करेगी|




बीएसपी प्रमुख मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए मांग की है कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे| बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अत्यंत दुखद एवं गंभीर मामला है| परिजन पहले से ही युवती के अपहरण और हत्या की आशंका जता रहे थे| यूपी सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे|




गौरतलब है कि, उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम में रहने वाली एक दलित महिला रीता की बेटी पूजा आठ दिसंबर 2021 से गायब थी। दो महीने से अपनी बेटी के लिए भटक रही मां को गुरुवार को उसकी बेटी की डेड बॉडी मिली। उसका शव कंबल में लिपटा मिला। दलित महिला के पोस्टमार्टम से पता चला कि, उसका गला घोंटा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि, उसकी गर्दन भी टूटी हुई थी। यह भी कहा गया कि, उसके साथ मारपीट की गई और उसके सिर पर दो चोटें देखी गईं। जिस आश्रम से महिला का शव मिला था, उसका मालिक सपा सरकार में पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह हैं। 




गौरतलब है कि, कुछ दिनों से लापता युवती की मां ने लखनऊ में सपा नेता की कार के आगे आत्मदाह का प्रयास किया था| गुरुवार को शव मिलने के बाद युवती की मां ने कहा कि वह पहले दिन से ही कह रही थीं कि उनकी बेटी का पूर्व मंत्री के बेटे रजोल सिंह ने अपहरण किया| महिला ने इस बीच स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उनसे लगातार आरोपी रजोल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की| युवती की मां ने नौ दिसंबर को पूर्व मंत्री के बेटे रजोल सिंह के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था|




एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि युवती के लापता होने के बाद 4 फरवरी को पुलिस ने एक आरोपी रजोल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी| एसओजी की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मिली जानकारी के आधार पर और आरोपी के एक साथी की निशानदेही पर आश्रम के पास की जमीन से गुरुवार को युवती का शव बरामद किया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।