मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

डबल भ्रष्टाचार कर रही भाजपा की डबल इंजन सरकार: रामपुर में बोले अखिलेश -किसानों को जीप से कुचलने वाला जेल से बाहर, विश्वविद्यालय बनाने वाला- गरीबों को शिक्षा दिलाने वाला जेल में है

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रामपुर जनपद में कई जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अन्यायी और झूठी है। भाजपा सरकार ने कोई वादा पूर…

डबल भ्रष्टाचार कर रही भाजपा की डबल इंजन सरकार: रामपुर में बोले अखिलेश -किसानों को जीप से कुचलने वाला जेल से बाहर, विश्वविद्यालय बनाने वाला- गरीबों को शिक्षा दिलाने वाला जेल में है
डबल भ्रष्टाचार कर रही भाजपा की डबल इंजन सरकार: रामपुर में बोले अखिलेश -किसानों को जीप से कुचलने वाला जेल से बाहर, विश्वविद्यालय बनाने वाला- गरीबों को शिक्षा दिलाने वाला जेल में है | फ़ोटो: TVL News

रामपुर:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रामपुर जनपद में कई जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अन्यायी और झूठी है। भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया है। जनता को इनके झूठे वादों पर कोई भरोसा नहीं रह गया है। अब भाजपा के झूठ का जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा पहले चरण के चुनाव में किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, महिलाओं ने भाजपा का सफाया कर दिया है। अब दूसरे चरण के चुनाव में भी भाजपा का नामोनिशान मिट जाएगा।



सपा प्रमुख ने कहा कि मोहम्मद आजम खान साहब और अब्दुल्ला आजम को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में रखा गया। अब्दुल्ला आजम परेशानी से निकलकर बाहर आ गए हैं लेकिन मोहम्मद आजम खान साहब दो साल से अभी भी जेल में हैं। भाजपा सरकार ने उनके ऊपर झूठे मुकदमे लगाए हैं। मुकदमे भी पेड़ चोरी, किताब चोरी और बकरी चोरी जैसे हैं। 



यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खान साहब ने विश्वविद्यालय बनाया है। शिक्षा के लिए बड़ा काम किया है। छात्रों और नौजवानों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए काम किया है। क्या वे किताब चोरी और पेड़ चोरी करेंगे। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसकी जितनी छोटी सोच होती है उतने छोटे आरोप भी लगाता है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान साहब विश्वविद्यालय बनाकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने का काम कर रहे थे, लेकिन भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने झूठे मुकदमे लगाए। यादव ने कहा कि झूठे मुकदमे की उम्र ज्यादा नहीं होती है। झूठे मुकदमों का भी सफाया होगा। 



 यादव ने कहा कि किसानों को जीप से कुचलने वाला जेल से बाहर आ गया और विश्वविद्यालय बनाने वाला गरीबों को शिक्षा दिलाने वाला 2 साल से झूठे मुकदमों में जेल में है। यही भाजपा का न्यू इंडिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसानों को जीप से कुचल कर मार देने का कोई दूसरा उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा। 



सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को फायदे के लिए तीन काले कृषि कानून लाई थी। लेकिन हमारे किसानों ने आंदोलन से भाजपा सरकार को झुका दिया। इस आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। लेकिन जब देश और प्रदेश के दूसरे हिस्सों के किसान हमारे किसानों के समर्थन में उतर आए तो भाजपा डर गई। उसने तीन काले कृषि कानूनों को वापस ले लिया। लेकिन इनका भरोसा नहीं है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी पार्टी है। यह कुछ भी कर सकती है। समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने पर आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देकर मदद करेंगे। शहीद किसानों की याद में स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र संविधान और हक बचाने का चुनाव है। भाजपा जिस तरह का काम कर रही है, हो सकता है कि वह आने वाले समय में संविधान ही बदल दे।



अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों की नहीं उद्योगपतियों की सरकार है। कोरोना काल में हमारे गरीब और गरीब हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी चली गई, लोग बेरोजगार हो गए लेकिन कुछ उद्योगपतियों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। एक उद्योग???ति जो पीछे थे, अब वह देश के सबसे बड़े उद्योगपति हो गए हैं।  



यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार डबल भ्रष्टाचार कर रही है। भाजपा सरकार ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लेकिन आज हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सपा सरकार आने पर थाने और तहसीलों को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी से राहत दिलाएंगे। 


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-a-separate-manifesto-for-women



अखिलेश ने कहा भाजपा सरकार ने आम जनता और किसानों को महंगी बिजली दिया और ऊपर से मुकदमे भी कर दिए। समाजवादी सरकार आने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देंगे और साथ में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह से फ्री होगी। गन्ना किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए धरना नहीं देना पड़ेगा। सरकार की बजट से कार्पस फंड बनाएंगे और किसानों के गन्ने का 15 दिन के अंदर भुगतान करेंगे। किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया भी दी जाएगी।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise



यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी नौजवानों की गर्मी निकालने की बात करते हैं। हमारी सरकार आएगी तो हम नौजवानों को नौकरी के लिए भर्ती निकालेंगे। भाजपा सरकार में किसी भी फसल की कीमत नहीं मिली। समाजवादी सरकार बनने पर हर फसल के लिए एमएसपी देंगे।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000



सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार सब कुछ बेच रही है। हवाई जहाज, बेच दिया, एयरपोर्ट बेच, दिया पानी के जहाज बेच दिया, बंदरगाह बेच दिया, ट्रेनें बेच रहे हैं, रेलवे स्टेशन बेच रहे हैं। अगर सब कुछ बिक जाएगा तो हमारे नौजवानों को हक और नौकरी कहां मिलेगी।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस सिस्टम को मजबूत करेंगे। भाजपा ने डायल 100 का 112 करके पुलिस का कबाड़ा कर दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए योजना है। योजना बनाकर उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे। किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होगा। सभी को उनका हक और सम्मान मिलेगा।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।