मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चौपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर गैंग का खुलासा: गैंग के सरगना समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 14 चार पहिया लग्जरी वाहन बरामद; नेपाल एंव भारत के कई प्रदेशों से जुड़े हुए है तार

लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने चार वाहन चोरो के गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना समेत 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है| थाना विभूतिखण्ड व डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम की संयुक्त पलिस टीम द्वारा चार पहि…

चौपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर गैंग का खुलासा: गैंग के सरगना समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 14 चार पहिया लग्जरी वाहन बरामद; नेपाल एंव भारत के कई प्रदेशों से जुड़े हुए है तार
चौपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर गैंग का खुलासा: गैंग के सरगना समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 14 चार पहिया लग्जरी वाहन बरामद; नेपाल एंव भारत के कई प्रदेशों से जुड़े हुए है तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊलखनऊ पुलिस ने चार वाहन चोरो के गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना समेत 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है| थाना विभूतिखण्ड व डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम की संयुक्त पलिस टीम द्वारा  चार पहिया वाहनों को चोरी करने एंव बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर 14 चार पहिया वाहन बरामद किये गये है, जिनके तार नेपाल एंव भारत के कई प्रदेशों से जुड़े हुए है। 




पुलिस ने बताया,'कमिश्नरेट लखनऊ में हो रही लगातार वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण में मुखविरों एंव सर्विलांस के माध्यम से काफी जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि लखनऊ नगर में सक्रिय गिरोह के सदस्यों द्वारा अपने सरगनाओं द्वारा चाही गयी कार को ही चुराते थे जिनका मॉडल न0 रंग सब पहले से प्रायोजित होता है। 



चोर गाड़ीयों को चोरी करने के लिए एक अत्याधुनिक चाईनीज डिवाइस का इस्तेमाल करते है जिसको वह ऑनलाइन खरीदते है। डिवाइस से गाड़ी चोरी करने के लिए चोर अपनी चार पहिया वाहन को अपनी टारगेट कार के पास खड़ी करके ऑनलाइन कनेक्ट कर उसका लॉक खोल देते है। एंव कार के अन्दर बैंठकर उक्त डिवाइस की मदद से नई चाभी को प्रोग्राम कर देते है। और लगभग 05 मिनट में कार को ऑन करके वहां से निकल जाते है ,एंव अपने सरगना को तत्काल उसी रात गाड़ी दे देते है और कुछ दिन के लिए कही छिप जाते है। 



सरगना द्वारा चोरी की गयी मॉडल की कार के मॉडल की ही दूसरी कार इंसोरेंस कंपनी से कैश-लॉश या कवाड़ के भाव में पहले से ही खरीदे रहते है | खरीदते समय सरगना लोग यह ध्यान देते है कि गाड़ी की आरसी सरेंडर न हुई हो, उसी आरसी पर पड़े इंजन न0 व चेचिस न0 को चोरी की गयी गाड़ी पर अत्याधुनिक तकनीकि से पहले के इंजन न0 और चेचिस न0 को मिटाकर कैश-लॉश या कवाड़ में खरीदी गयी गाडी का इंजन न0 एंव चेचिस न0 चस्पा कर देते है। 



इस प्रकार से चोरी की गयी गाड़ी का अस्तित्व ही समाप्त कर देते है एंव चस्पा की गयी चोरी वाली गाड़ी को पुराने गाड़ी मालिक से यह बताते हुए ट्रांस्फर करवा लेते है कि कैश-लॉश/कवाड़ से हमने आपकी क्रश गाड़ी को खरीद कर बनवा दिया है। इस प्रकार से कार बाजारों के माध्यम से नये ग्राहको को छूट का प्रलोभन देकर बेच देते है।  खरीदने वालो को यह भनक भी नहीं लगती कि यह गाड़ी चोरी की है। 




चोरो द्वारा बताया गया कि हमने उ0प्र0 के अतिरिक्त दिल्ली, हरियाणा, एंव मध्य प्रदेश आदि भारत वर्ष के कई अन्य प्रान्तों में भी गाड़ियां चोरी कर बेची है। जिसके संबंध में और जानकारी कर आवश्यक कानूनी कार्यावाही की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्तो का सरगना सत्यम गुप्ता पहले भी कई बार कार चोरी एंव फ्राड के अभियोगों में जेल जा चुका है इसके उपर इस संबंध में गैंगेस्टर सहित कई मुकदमें पंजीकृत है।





गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

1. सत्यम गुप्ता पुत्र पारस नाथ गुप्ता निवासी म0न0 1393 से HLDA कालोनी कानपुर रोड थाना आशियाना लखनऊ मूल पता ग्राम मधुबन थाना मधुबन जनपद मऊ 

2. श्याम किशोर बाजपेई पुत्र स्व0 श्री कृष्ण बाजपेई निवासी बावन चुग्गी बावन रोड थाना कोतवाली नगर जनपद हरदोई मूलपता ग्राम दर्गागंज थाना बिलग्राम हरदोई 

3.रिजवान पुत्र राशिद अली निवासी मोहल्ला वेलदारी महमूदाबाद थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर 

4. अंकित श्रीवास्तव पुत्र स्व0 श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव निवासी प्लाट न0 18 निकट बाबा कुटी मंदिर मौर्यानगर जानकीपुरम विस्तार थाना जानकीपुरम लखनऊ 



बरामदगी का विवरण

1. होन्डा जॉज कार UP 32 JK 6049 

2. स्वीफ्ट डिजायर कार UP 76 W 3558 

3. इनोवा कार सफेद रंग जिसपर UP65DT1389 

4. टाटा नेक्सान, चेचिंस नम्बर MAT627132LLF12796, इंजन नम्बर 1.5CRO5CYXW06998 

5. माहिन्द्र स्कार्पियो सफेद रंग नम्बर UP90S7887 

6. हुण्डई क्रेटा सफेद रंग नम्बर UP 32 JR 2100 चेचिस नम्बर- MALC281RLJM362440 

7. हण्डई क्रेटा काला रंग नम्बर UP42AV4344 जिसका चेचिस नम्बर MALC181RLJM508011 इंजन नम्बर D4FCJM716370 

8. हण्डई क्रेटा सफेद रंग UP31BB1212 जिसका चेचिस नम्बर MALC281RLJM510270 इंजन नम्बर D4FCJM717084 

9. हुण्डई क्रेटा काला रंग नम्बर UP32GT4341 जिसका चेचिस नम्बर MALC181RLFM021960 

10. मारूती सुजुकी सियाज सफेद रंग UP44AS1068 जिसका चेचिस नम्बर MA3FXEB1500328568 इंजन नम्बर D13A3240518 

11. हण्डई क्रेटा सफेद रंग नम्बर UP32LH2203 जिसका चेचिस नम्बर MALC181RLLM659176 इंजन नम्बर D4FCKM939488 

12. होण्डा सिटी सफेद रंग UP93AR0007 चेचिस नम्बर MAKGM85AJF4101252 इंजन नम्बर N15A12419083

 13. होण्डा अमेज सफेद रंग चेचिस नम्बर MAKDF15MAJN200782 जिसका चेचिस नम्बर ई-चालान एप पर डालकर देखा गया तो वाहन का नम्बर HR74A5629 

14. मारूती स्वीफ्ट सफेद रंग नम्बर UK08AA9548 जिसका चेचिस नम्बर MA3FHEBIH00351325 इंजन नम्बर D13A332957 15. गाडी चोरी करने के उपकरण व चाभी क्लोन करने का स्कैनर





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।