लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज जारी एक आदेश में 21 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश दिया। जिसमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज के IAS अधिकारियों का ट्रांसफर भी शामिल हैं। कानपुर हिंसा के बाद नेहा शर्मा को भी हटा दिया गया है, उन्हें स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह अब विशाख जी नए डीएम होंगे|
नेहा शर्मा से पहले विशाख जी. ही कानपुर के डीएम थे। विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी. को हटाया गया था। अभी वो विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत थे।
इसके अलावा 8 और जिलों के डीएम का तबादला हुआ है। इसमें फिरोजाबाद के डीएम सूर्यपाल गंगवार, लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश, अलीगढ़ डीएम सेल्वा कुमारी जे., बलिया डीएम इंद्र विक्रम सिंह, जालौन डीएम प्रियंका निरंजन, इटावा डीएम श्रुति सिंह, गाजियाबाद डीएम राकेश कुमार सिंह को नई तैनाती पर भेजा गया है।
बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को जिलाधिकारी बलिया, बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को जिलाधिकारी अलीगढ़, जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी बस्ती, प्रतीक्षारत चांदनी सिंह को जिलाधिकारी जालौन, झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी इटावा, प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को जिलाधिकारी फिरोजाबाद नियुक्त किया है।
गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव एवं स्कूल शिक्षा महानिदेशक तैनात किया गया है। उनके पास कुंभ मेला अधिकारी प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामकिा सिंह को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में सचिव नियुक्त किया है।
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को सचिव पद पर पदोन्नति के बाद अवनस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का सचिव और इनवेस्ट यूपी का सीईओ तैनात किया है। इटावा की जिलाधिकारी श्रुति सिंह को पदोन्नति के बाद महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया है।
बरेली के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को पदोन्नति के बाद प्रमुख सचिव रेशम विभाग तैनात किया है। स्थानीय निकाय निदेशक शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त कानपुर के पद पर तैनात किया है। अलीगढ़ की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को पदोन्नति के बाद बरेली मंडल का मंडल आयुक्त नियुक्त किया है।
जौनपुर के सीडीओ अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर तैनात किया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वितीय को डीएम के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। महराजगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीलम साई तेजा को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया है।
● कृष्णा करुणेश-जिलाधिकारी गोरखपुर
● विजय किरण आनंद- प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा
●अनामिका सिंह-सचिव महिला कल्याण
●सूर्यपाल गंगवार- जिलाधिकारी लखनऊ
●अभिषेक प्रकाश- सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
●विशाख जी-जिलाधिकारी कानपुर
●भवानी सिंह-एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
●अनुपम शुक्ला-विशेष सचिव ऊर्जा
●सीलम साईं-सीडीओ जौनपुर
●सेल्वा कुमारी जे-आयुक्त बरेली
●सौम्या अग्रवाल-जिलाधिकारी बलिया
●इंद्र विक्रम सिंह-जिलाधिकारी अलीगढ़
●प्रियंका निरंजन-जिलाधिकारी बस्ती
●चांदनी सिंह-जिलाधिकारी जालौन
●अवनीश कुमार राय-जिलाधिकारी इटावा
●श्रुति सिंह-सचिव चिकित्सा बनी
●रवि रंजन-जिलाधिकारी फिरोजाबाद
●नेहा शर्मा-निदेशक स्थानीय निकाय
●शकुंतला गौतम-श्रम आयुक्त कानपुर
●आर रमेश कुमार-प्रमुख सचिव, रेशम
●राकेश कुमार सिंह द्वितीय-उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
वही, कानपुर हिंसा पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए 03 जून की झड़पों के दौरान अवैध गतिविधियों के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए कानपुर सीपी को पत्र लिखा है और 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है।