मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

BPSC में हुई धांधली से 6 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में: वरुण गांधी ने CM नीतीश को चिट्ठी लिख मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी एवं चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की, कहा-.. गिरती साख को सम्भालें

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद वरुण गांधी लगातार तमाम मुद्दों को लेकर अपनी सरकार पर हमलावर हैं। आज फिर (मंगलवार को) वरुण गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पेपर लीक होने के मामले में बीपीएससी अध्यक…

BPSC में हुई धांधली से 6 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में: वरुण गांधी ने CM नीतीश को चिट्ठी लिख मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी एवं चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की, कहा-.. गिरती साख को सम्भालें
BPSC में हुई धांधली से 6 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में: वरुण गांधी ने CM नीतीश को चिट्ठी लिख मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी एवं चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की, कहा-.. गिरती साख को सम्भालें | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद वरुण गांधी लगातार तमाम मुद्दों को लेकर अपनी सरकार पर हमलावर हैं। आज फिर (मंगलवार को) वरुण गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पेपर लीक होने के मामले में बीपीएससी अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है बीपीएससी में हुई धांधली से 6 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। निष्पक्ष जांच,मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी, परीक्षा की तारीख पर संशय एवं BPSC चेयरमैन की बर्खास्तगी जैसे कई मुद्दे हैं, जिनपर तत्काल कार्रवाई न्याय के साथ विकास की अवधारणा को मजबूती देगी।



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर वरुण गांधी ने कहा है कि,' 8 मई को बीपीएससी(BPSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गयी थी।



भ्रष्ट तंत्र एवं आयोग के अंदर स्वार्थी व भ्रष्टाचारी तत्वों की मिलीभगत से लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों का परिश्रम एवं मूल्यवान समय व्यर्थ चला गया। इससे ना सिर्फ अभ्यर्थियों के मनोबल को गहरा आघात लगा है बल्कि लाखों परिक्षार्थियों का भविष्य भी अधर में लटक गया| कई अभ्यर्थियों ने विभिन्न माध्यमों से मुझसे भी संपर्क किया है। मैंने स्वयं उनसे बात की है और उनकी व्यथा मैं इस पत्र के माध्यम से आपतक पहुंचाने का माध्यम बन रहा हूं।



 नीतीश कुमार से वरुण गांधी ने कहा कि,'''मुख्यमंत्री जी, लाखों परिश्रमी यूवा अभ्यर्थी प्रदेश के दूर-दराज से परीक्षा देने अलग-अलग केन्द्रों पर पहुंचे थे। आर्थिक संकट से जूझ रहे कई अभ्यर्थियों ने सड़कों पर रातें गुजार दी, इस उम्मीद में कि परीक्षा निकट भविष्य में पुन: ली जाएगी।




बिहार सरकार द्वारा गठित जांच कमिटी ने आनन फानन में जांच कर इस कांड में सम्मिलित कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की। मगर अभी तक सफेदपोश नकल ??ाफियाओं का बेनकाब होना बाकी है, जो इस कृत्य के सूत्रधार हैं।



https://www.thevirallines.net/india-news-bjp-mp-varun-gandhi-targets-govt-by-tweeting-a-video-of-a-ctet-pass-youth-driving-a-rickshaw 


गांधी ने CM नीतीश कुमार से कहा कि,''मैं सभी पीड़ित छात्रों की तरफ से आपके समक्ष यह माँग रखता हूँ कि आयोग की इस बड़ी नाकामी के जवाबदेह BPSC के अध्यक्ष को अविलंब बर्खास्त किया जाए तथा नए सिरे से निष्पक्ष जांच कमिटी गठित कर फिर से जांच करवाई जाए। साथ ही साथ लाखों अभ्यर्थियों की पीड़ा को का संज्ञान लेते हुए यह परीक्षा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए जल्द से जल्द करवायी जाए।




गांधी ने कहा,''मुख्यमंत्री जी, BPSC जैसी प्रतिष्ठित संस्था की गिरती साख को सम्भालें। लाखों युवाओं के साथ साथ महान राज्य बिहार का भविष्य भी आपके हाथों में है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप इस विषय की गम्भीरता को समझते हुए कठोर कदम उठाएँगे और पूरे देश के समक्ष एक उदाहरण पेश करेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।