मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुझे यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडे भेजे थे, मुझे आमंत्रित करने वालों को धमकियां मिल रही हैं: विरोध के बाद सरकार पर बरसे अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में विरोध का सामना करना पड़ा| शनिवार के दिन गोमती नदी के किनारे मां पीतांबरा के मंदिर में चल रहे मां पीतांबरा 108 महायज्ञ में शामि…

मुझे यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडे भेजे थे, मुझे आमंत्रित करने वालों को धमकियां मिल रही हैं: विरोध के बाद सरकार पर बरसे अखिलेश
मुझे यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडे भेजे थे, मुझे आमंत्रित करने वालों को धमकियां मिल रही हैं: विरोध के बाद सरकार पर बरसे अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में विरोध का सामना करना पड़ा|  शनिवार के दिन गोमती नदी के किनारे मां पीतांबरा के मंदिर में चल रहे मां पीतांबरा 108 महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव को विरोध का सामना करना पड़ा| बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काले झंडे भी दिखाए| अखिलेश यादव ने इसे लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है| उन्होंने कहा कि,“ यहां यज्ञ में शामिल होने आया था मगर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। मुझे यहां पर कार्यक्रम में जिन लोगों ने बुलाया था, उनको भाजपा और RSS से धमकी मिल रही है। BJP ने यहां गुंडे भेजे कि मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकूं|



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,“मैं यहां यज्ञ में भाग लेने आया था लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आ रहा है। जिन लोगों ने मुझे यहां कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, उन्हें बीजेपी और आरएसएस से धमकियां मिल रही हैं. धर्म का कोई ठेकेदार नहीं है। बीजेपी ने यहां गुंडे भेजे ताकि मैं कार्यक्रम में शामिल न हो सकूं| भाजपा ने यहां गुंडे भेजे ताकि मैं कार्यक्रम में शामिल न हो सकूं। रात में ही यहां की सारी पुलिस हटा ली गई। ”


अखिलेश यादव ने कहा कि,“मुझे जो एनएसजी सुरक्षा दी गई थी, उसे भाजपा ने जानबूझकर हटा दिया है। आज मेरी समझ में आ रहा है कि मेरी सुरक्षा क्यों हटाई गई और घर क्यों छीन लिया गया|”



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,“बीजेपी के लोग दलितों और पिछड़ों को शुद्र मानते हैं। उन्हें तकलीफ है कि हम उनके धार्मिक स्थान पर क्यों जा रहे हैं गुरु और संतों से आशीर्वाद लेने। आज हमारी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया, भाजपा के लोग याद रखें समय बदलेगा तो उनके लिए भी ऐसी ही व्यवस्था होगी।



“यहां यज्ञ में शामिल होने आया था मगर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। मुझे यहां पर कार्यक्रम में जिन लोगों ने बुलाया था, उनको भाजपा और RSS से धमकी मिल रही है। धर्म का कोई ठेकेदार नहीं होता है। BJP ने यहां गुंडे भेजे कि मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकूं”|   “याद रखे बीजेपी- समय बदलता है, मेरा घर छीना, सुरक्षा NSG हटाई , घर गंगा जल से धुलवाया| हम लोग शूद्र हैं, बीजेपी किसी के साथ कुछ भी करा सकती है”:अखिलेश यादव  





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।