मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने जो 'भ्रम और छलावा' फैलाया'.....वह आधे से ज्यादा दूर हो गया, बाकी कुछ दिनों में दूर हो जाएगा: यूपी में मिली करारी हार के बाद बोले अखिलेश, हमने दिखा दिया कि....

लखनऊ:समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के जनादेश को जनता का सम्मान करते हुए स्वीकार करती है। हर एक छात्र, बेरोजगार युवा…

भाजपा ने जो 'भ्रम और छलावा' फैलाया'.....वह आधे से ज्यादा दूर हो गया, बाकी कुछ दिनों में दूर हो जाएगा: यूपी में मिली करारी हार के बाद बोले अखिलेश, हमने दिखा दिया कि....
भाजपा ने जो 'भ्रम और छलावा' फैलाया'.....वह आधे से ज्यादा दूर हो गया, बाकी कुछ दिनों में दूर हो जाएगा: यूपी में मिली करारी हार के बाद बोले अखिलेश, हमने दिखा दिया कि.... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के जनादेश को जनता का सम्मान करते हुए स्वीकार करती है। हर एक छात्र, बेरोजगार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, पुरानी पेंशन समर्थक, महिला, किसान, मजदूर और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद जिन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास जताया है।  इसके साथ ही समाजवादी-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई। सभी नए विधायकों द्वारा जनसेवा के अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन किये जाने की प्रतिबद्धता है। 



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,''उत्तर प्रदेश की जनता को भी हमारी सीटें ढाई गुनी और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए भी धन्यवाद। चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का यह घटाव निरन्तर जारी रहेगा। अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपा ने जो भ्रम और छलावा फैलाया है वह आधे से ज्यादा दूर हो गया है, बाकी कुछ दिनों में दूर हो जाएगा| समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं और विकास के मुद्दों को सदन के अंदर और बाहर मजबूती से उठाएगी। जनहित में संघर्ष अवश्य जीतेगा। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र के लिए संकल्पित है।



 उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा:अखिलेश यादव



सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं!  उस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया:अखिलेश यादव





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।