मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ललितपुर गैंगरेप कांड: ...यह पीड़ित के मानव अधिकारों का उल्लंघन, NHRC ने मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली/लखनऊ: Lalitpur gang rape case: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी से थाने में थानेदार द्वारा बलात्कार मामले में बुधवार शाम को आरोपितों एसएचओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया…

ललितपुर गैंगरेप कांड: ...यह पीड़ित के मानव अधिकारों का उल्लंघन, NHRC ने मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट
ललितपुर गैंगरेप कांड: ...यह पीड़ित के मानव अधिकारों का उल्लंघन, NHRC ने मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/लखनऊ: Lalitpur gang rape case: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी से थाने में थानेदार द्वारा बलात्कार मामले में बुधवार शाम को आरोपितों एसएचओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ललितपुर के पाली थाने में रेप का आरोपी थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है।  


वहीं , NHRC (National Human Rights Commission of India) ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को नोटिस जारी किया और ललितपुर जिले के थाना प्रभारी द्वारा 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की मीडिया रिपोर्ट के संबंध में 4 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी।



राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, एनएचआरसी, भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस थाने के प्रभारी द्वारा एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया था, जब वह सामूहिक बलात्कार के बारे में प्राथमिकी दर्ज करने गई थी।



आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सही है, तो यह पीड़ित के मानव अधिकारों का उल्लंघन है। तदनुसार, आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।



 04 मई, 2022 को की गई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं को लागू किया गया है। थाने में तैनात अन्य पुलिस अधिकारियों को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है और मामले की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी करेंगे।



Lalitpur gang rape case

बता दें कि,यूपी के ललितपुर जिले में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में एक एसएचओ समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहले चार युवकों ने 22 अप्रैल को नाबालिग को कथित अगवा कर भोपाल ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी भागने में सफल रही और अपने घर पहुंच गई। हालांकि, जब वह प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस के पास गई, तो थाना प्रभारी तिलकधारी सरोज ने किशोरी के साथ फिर से बलात्कार किया |



सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। 



चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना (थाने में दुष्कर्म) का खुलासा हुआ

आरोपी एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी उसको लेकर पाली थाने पहुंची थी। इस घटना के बाद 13 वर्षीय किशोरी को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उसका डॉक्‍टरी परीक्षण कराया गया था। चाइल्ड केयर की काउंसलिग में पता चला था कि नाबालिग के साथ थाने में यौन उत्‍पीड़न हुआ था। 




पूरा थाना लाइन हाजिर

 04 मई, 2022 को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि दारोगा सहित सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीजी जोन ने पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया है। 6 एसआई, 6 हेड कॉन्स्टेबल, 10 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, एक ड्राइवर और एक फॉलोवर समेत 29 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं।




ललितपुर दुष्कर्म घटना पर कानपुर ज़ोन के ADG भानु भास्कर ने  04 मई, 2022 को ही बताया था,''ललितपुर जनपद में दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रूप से FIR दर्ज़ किया गया। हमें मिले तथ्यों के आधार पर विवेचना कर 4 नामजद लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बाकि नामजद लोगों की गिरफ़्तारी का प्रयास जारी है| मामले में थाना प्रभारी की संलिप्त्ता को देखते हुए उनको सस्पेंड कर उनके खिलाफ़ विभागीय कार्रवाई हो रही है। समस्त थाना पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है जिससे जांच प्रभावित ना हो सके|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।