ललितपुर/प्रयागराज:Lalitpur gang rape case: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी से थाने में थानेदार द्वारा बलात्कार मामले में बुधवार शाम को आरोपितों एसएचओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ललितपुर के पाली थाने में रेप का आरोपी थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पाली थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज एसएचओ ने खुद को 100% निर्दोष बताया है | "एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने बताया,''प्रयागराज में आरोपी एसएचओ गिरफ्तार कर लिया गया है| एडीजी ने बताया, उच्च स्तरीय जांच होगी
वहीं , NHRC (National Human Rights Commission of India) ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को नोटिस जारी किया और ललितपुर जिले के थाना प्रभारी द्वारा 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की मीडिया रिपोर्ट के संबंध में 4 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी।
ललितपुर रेप केस में गिरफ्तार यूपी पुलिस के आरोपी एसएचओ ने कहा ""पूरी ईमानदारी से मामले की जांच करने के लिए जांच एजेंसियों को बुलाया जाना चाहिए।" जांच के बाद अगर यह साबित होता है कि मैं दोषी हूं तो दोषी ...लेकिन मैं 100% निर्दोष हूं।"
आरोप है कि पाली थाने के एसओ तिलकधारी सरोज ने किेशोरी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने थाना परिसर में बने अपने कमरे में किशोरी से दुष्कर्म किया। कानपुर ज़ोन के ADG भानु भास्कर ने आरोपी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही पूरा थाना लाइन हाजिर कर दिया गया है
अखिलेश यादव ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की
बुधवार को ललितपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़िता और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की| ललितपुर में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,,रेप पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। शुरू में पुलिस ने मामले में सुनवाई नहीं की। मामले में पुलिस दोषी है...जिससे उम्मीद की जाती है, उनसे न्याय मिलेगा अगर वही पुलिस उस बेटी के साथ ऐसी घटना करे तो सोचिए हम किस दौर में हैं। अब भाजपा की सरकार बताएं पुलिस स्टेशन पर बुलडोज़र चलेगा की नहीं चलेगा|?
पुलिस के संपर्क में ही होगा दरोगा, मेरे जाते ही दिखा देंगे कि वह पकड़ा गया
अखिलेश यादव ने कहा,"पुलिस बता रही है कि टीम बनाई गई है जो गिरफ्तार करेगी, उत्तर प्रदेश में कितनी टीमें बनीं और ग़ायब हो गई।"पुलिस को जानकारी है कि जिस दरोगा ने ऐसी घटना की है वह पुलिस के संपर्क में ही होगा और मेरे जाते ही उसको दिखा देंगे कि वह पकड़ा गया।"जिस पुलिस को न्याय देना चाहिए, जिसको रक्षा करनी चाहिए आज वह पुलिस क्या कर रही है? सोचिए। इसीलिए मैंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं।
पूरा थाना लाइन हाजिर
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि दारोगा सहित सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीजी जोन ने पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया है। 6 एसआई, 6 हेड कॉन्स्टेबल, 10 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, एक ड्राइवर और एक फॉलोवर समेत 29 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं।
ललितपुर दुष्कर्म घटना पर कानपुर ज़ोन के ADG भानु भास्कर ने बताया,''ललितपुर जनपद में दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रूप से FIR दर्ज़ किया गया। हमें मिले तथ्यों के आधार पर विवेचना कर 4 नामजद लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बाकि नामजद लोगों की गिरफ़्तारी का प्रयास जारी है| मामले में थाना प्रभारी की संलिप्त्ता को देखते हुए उनको सस्पेंड कर उनके खिलाफ़ विभागीय कार्रवाई हो रही है। समस्त थाना पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है जिससे जांच प्रभावित ना हो सके|
Lalitpur gang rape case
बता दें कि,;;यूपी के ललितपुर जिले में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में एक एसएचओ समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहले चार युवकों ने 22 अप्रैल को नाबालिग को कथित अगवा कर भोपाल ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी भागने में सफल रही और अपने घर पहुंच गई। हालांकि, जब वह प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस के पास गई, तो थाना प्रभारी तिलकधारी सरोज ने किशोरी के साथ फिर से बलात्कार किया |
सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ।
चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना (थाने में दुष्कर्म) का खुलासा हुआ
आरोपी एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी उसको लेकर पाली थाने पहुंची थी। इस घटना के बाद 13 वर्षीय किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया था। चाइल्ड केयर की काउंसलिग में पता चला था कि नाबालिग के साथ थाने में यौन उत्पीड़न हुआ था।