मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- केवल बेंच बदल गई हैं, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले सदन के नेता के रूप में शपथ ली| इसके बाद सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में सदन के विधायक पद की शपथ ली। वहीं, शपथ लेने के बाद सपा प्…

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- केवल बेंच बदल गई हैं, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- केवल बेंच बदल गई हैं, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले सदन के नेता के रूप में शपथ ली|  इसके बाद सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में सदन के विधायक पद की शपथ ली। वहीं, शपथ लेने के बाद सपा प्रमुख ने कहा कि केवल बेंच बदल गई हैं, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा|



यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,'' केवल बेंच बदल गई है, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा। सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी|



बता दें कि यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे पहले ऐलान किया था कि सरकार के अन्याय के खिलाफ सपा सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



कल यानी रविवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि ,''भाजपा सरकार जनता की नहीं है। वह जनविरोधी कार्य करती है। वह छल कपट के रास्ते पर चलने की अभ्यस्त है। भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। भाजपा की छल-बल और नफरत की रणनीति से देश और समाज को बचाना है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सत्ता पर एकाधिकार करना चाहती है। उसके कार्यकाल में कुछ हाथों में पूंजी केन्द्रीयकृत हो चुकी है। वह झूठ को ताकत मानती है। भाजपा राज में कालाधन की समानांतर अर्थव्यवस्था चल रही है। राष्ट्रीय सम्पत्तियाँ बिक रही हैं। बैंकों में जनधन की लूट हो रही है। आरक्षण समाप्त करने की भाजपा द्वारा साजिश की जा रही है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


यादव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ उन पर कब्जा करने का काम कर रही है। संविधान को खतरा है। भाजपा के समय महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल रसोईगैस के दाम बढ़े हैं। किसान और नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा राज में गरीब के सस्ते इलाज की व्यवस्था नहीं है। बेरोजगारी का संकट बढ़ता जा रहा है। सरसों का तेल अडानी बेच रहा है। रिफाइण्ड के नाम पर नकली धंधा पनपाया जा रहा है। सरसों की खेती एवं भारतीय तेल कारोबारियों का धंधा चौपट किया जा रहा है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-sp-and-muslim-society-are-solely-responsible-and-blameworthy-for-the-defeat-of-bsp-says-mayawati-on-bsp-poll-debacle


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।