मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखनऊ लिवाना होटल अग्निकांड: निलंबित कर 15 अफ़सरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश, चार अन्य रिटायर्ड अधिकारियों पर भी एक्शन

लखनऊ: Hazratganj Levana Hotel Fire: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के होटल होटल में आग लगने की घटना में प्रथम दृष्टया अनियमित और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कठोर कार…

लखनऊ लिवाना होटल अग्निकांड: निलंबित कर 15 अफ़सरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश, चार अन्य रिटायर्ड अधिकारियों पर भी एक्शन
लखनऊ लिवाना होटल अग्निकांड: निलंबित कर 15 अफ़सरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश, चार अन्य रिटायर्ड अधिकारियों पर भी एक्शन — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: Hazratganj Levana Hotel Fire: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के होटल होटल में आग लगने की घटना में प्रथम दृष्टया अनियमित और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 5 सितंबर को लखनऊ  में होटल सूट होटल में आग लगने की घटना में ढिलाई बरतने के आरोप में 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही, चार सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा यह निर्देश आग की दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नर लखनऊ तथा मण्डलायुक्त लखनऊ की जांच आख्या प्राप्त होने के उपरान्त दिए गए हैं।



प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलम्बित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संस्थित की जाएगी। सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध सम्बन्धित विभागों के प्रचलित नियमों के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।



प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में गृह विभाग के अन्तर्गत सुशील यादव तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी, योगेन्द्र प्रसाद अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय,  विजय कुमार सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी, ऊर्जा विभाग के श्री विजय कुमार राव सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा,  आशीष कुमार मिश्रा अवर अभियन्ता, राजेश कुमार मिश्रा उपखण्ड अधिकारी, नियुक्ति विभाग के तहत महेन्द्र कुमार मिश्रा पी0सी0एस0 (तत्कालीन विहित प्राधिकारी) लखनऊ विकास प्राधिकरण को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की जाएगी।



आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के राकेश मोहन तत्कालीन सहायक अभियन्ता,  जितेन्द्र नाथ दुबे तत्कालीन अवर अभियन्ता, रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन अवर अभियन्ता, जयवीर सिंह तत्कालीन अवर अभियन्ता तथा  राम प्रताप मेट लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं आबकारी विभाग के सन्तोष कुमार तिवारी तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ,  अमित कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 लखनऊ तथा  जैनेन्द्र उपाध्याय उप आबकारी आयुक्त लखनऊ मण्डल को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की जाएगी।



प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग के अन्तर्गत अभयभान पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सेवानिवृत्त) तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के अरुण कुमार सिंह तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता (सेवानिवृत्त), ओम प्रकाश मिश्रा तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता (सेवानिवृत्त),  गणेशी दत्त सिंह तत्कालीन अवर अभियन्ता (सेवानिवृत्त) के विरुद्ध सम्बन्धित विभागों के प्रचलित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।