मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“अफवाह”: जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की खबरों पर गोंडा पुलिस की जनपदवासियों से अपील

गोंडा: पूरे उत्तर प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों के चलते लोगों में इस कदर दहशत है कि लोग बच्चा चोर समझ कर निर्दोष लोगों की पिटाई तक कर दे रहे हैं| खबरों के बाद पुलिस ने लोगों से…

“अफवाह”: जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की खबरों पर गोंडा पुलिस की जनपदवासियों से अपील
“अफवाह”: जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की खबरों पर गोंडा पुलिस की जनपदवासियों से अपील — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: पूरे उत्तर प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों के चलते लोगों में इस कदर दहशत है कि लोग बच्चा चोर समझ कर निर्दोष लोगों की पिटाई तक कर दे रहे हैं|  खबरों के बाद पुलिस ने लोगों से कानून को हाथ में नहीं लेने की बात की है| गोंडा पुलिस ने कहा,''जनपद में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने संबंधी मात्र एक अफवाह है,बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें। 



"गोण्डा पुलिस ने  जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा,'' जनपद गोण्डा में इस प्रकार का कोई गिरोह सक्रिय नही है और ना ही इस संबंध में जनपद गोण्डा में कोई घटना घटित होने की सूचना मिली है यह मात्र एक अफवाह है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचना एवं वीडियो डालकर फैलाई जा रही है।



समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को प्रभावी गश्त एवं जनता से वार्ता कर अफवाहों पर प्रभावी रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है।
किसी भी सूचना एवं आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनके सीयूजी नं0 अथवा 112 पर कॉल कर अपनी सूचना/शिकायत दर्ज करा सकते है।


इस प्रकार की भ्रामक खबर फैलाने वालो पर सोशल मीडिया सेल व जनपदीय पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। भ्रामक खब/अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध गोण्डा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी। कृपया सोशल मीडिया पर इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना को फारवर्ड व शेयर करने से बचें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।