लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में हुई महेन्द्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है | आरोपी मृतक महेन्द्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या की पत्नी से एक तरफा प्यार करता था। उसे (महेन्द्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या की पत्नी को) अपना बनाने के लिए आरोपी ने कपड़ा कारोबारी महेन्द्र मौर्या का कत्ल कर दिया था| ठाकुरगंज के भुहर पुल के नीचे 25 जुलाई की रात महेंद्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महेंद्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक कार व मोटर साइकिल बरामद की है।
''ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में भूहर पुल के पास 25 जुलाई की रात करीब 09.00 बजे पो0 काकोरी के भूहर निवासी महेन्द्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या पुत्र रोशन लाल मौर्या की अज्ञात अभियुक्तों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस मामले में 26 जुलाई को मृतक के पिता रोशन लाल मौर्या की तहरीर के आधार पर थाना ठाकुरगंज में हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया|
महेन्द्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी डा0 एस0 चनप्पा ने अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौक आई0पी0 सिंह के नेतृत्व में 06 टीमों का गठन किया, जिसमें प्रत्येक टीम को विशिष्ट कार्य एवं दायित्व सौंपे गए।
डीसीपी पश्चिम एस. चिनप्पा के मुताबिक,''सीसीटीवी फुटेज चेक करने वाली टीम एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस टीम के अथक प्रयास के द्वारा यह साक्ष्य प्राप्त हुआ कि घटना के समय मृतक का पीछा बाइक सवार दो व्यक्तियों ने किया था। मोबाइल टावर डेटा के परिशीलन एवं परीक्षण से कुछ महत्वपूर्ण नंबर ज्ञात हुए जिसके आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त एवं घटना की कड़ियों को जोड़ने में यथापेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ।
महेंद्र की पत्नी व अपनी भांजी से एक तरफा प्यार करता है मुख्य आरोपी संजय मौर्या
डीसीपी पश्चिम एस. चिनप्पा ने बताया,''घटना का कारण व विवरण मृतक महेन्द्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या की पत्नी के प्रति संजय मौर्या का अनुचित आकर्षण था। संजय मौर्या मृतक महेन्द्र मौर्या की पत्नी से शादी करना चाहता था किन्तु चूंकि मृतक की पत्नी संजय मौर्या की रिश्ते में भांजी लगती थी इसीलिए यह शादी संभव नहीं थी समाज के द्वारा इसका प्रबल विरोध की संभावना थी..
इसीलिए संजय मौर्या की शादी उसके घर वालों ने अन्यत्र करा दिया और मृतक की पत्नी जिससे संजय मौर्या का अतिशय लगाव था उसकी शादी महेन्द्र मौर्या (मृतक) से कर दी गयी। लेकिन संजय मौर्या न तो अपनी शादी से खुश था और न ही अपनी भांजी की शादी महेन्द्र मौर्या से किये जाने से खुश था। उसने यह तय कर लिया था कि वह किसी भी कीमत पर महेन्द्र मौर्या को रास्ते से हटा देगा और महेन्द्र मौर्या की पत्नी जो उसकी भांजी लगती है उसको अपने पास रख लेगा।
कुछ दिन पहले महेन्द्र और संजय के बीच हुआ था काफी विवाद
डीसीपी पश्चिम ने बताया,'कुछ दिनों पूर्व महेन्द्र मौर्या (मृतक) एवं संजय मौर्या के मध्य लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर इसी बात को लेकर काफी वाद-विवाद हुआ था और महेन्द्र मौर्या ने संजय मौर्या को इस बात के लिए सख्त चेतावनी दिया था कि वह उसकी पत्नी के रास्ते से हट जाए अन्यथा वह गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहे।
संजय ने अपने दो मित्रों को महेन्द्र की रेकी के लिए लगया
इस बात से संजय मौर्या काफी गुस्सा रहने लगा और उसने अपने पुराने मित्र सतीश गौतम उर्फ अनुज गौतम पुत्र राजा राम (निवासी चिहुँटा, पोस्ट अहमदाबाद ,कटोरी थाना मलिहाबाद लखनऊ) एवं मुकेश रावत पुत्र विश्वनाथ (निवासी- ग्राम- सैफलपुर थाना काकोरी, लखनऊ) को महेन्द्र मौर्या की रेकी के लिए लगया कि वह किस समय दुकान से आता जाता है।
हत्या के लिए शातिर अपराधी ज्ञानी को बाराबंकी जेल से कराया रिहा
इसी दौरान उसने अपने एक पुराने मित्र ज्ञान सिंह यादव उर्फ ज्ञानी पुत्र सुरेन्द्र यादव (निवासी-सलेमपुर पतौरा थाना पारा जनपद लखनऊ) जो आपराधिक प्रवृत्ति का है, को बाराबंकी जेल से रिहा करवाया ताकि उसके साथ घटना को कारित किया जा सके। फिर उसने इसी क्रम में दिनेश सिंह ठाकुर पुत्र बाबू सिंह (निवासी-बुद्धेश्वर भपटामऊ थाना पारा लखनऊ) को भी इस बात के लिए तैयार किया कि वह अपना आईडी प्रूफ उसे दे दे ताकि वह नया सिम इशू करा सके और पुलिस उसे न पकड़ सके। तथा शनि कश्यप उर्फ कुलदीप कश्यप पुत्र मुन्ना लाल कश्यप (निवासी-अवध इन्कलेव दुब्ग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ) को पैसे देकर इस बात के लिए राजी कर लिया कि यदि कोई प्रतिरोध होता है तो वह उससे निपटेगा।
डीसीपी पश्चिम ने बताया,'घटना वाले दिन जब महेन्द्र मौर्या अपनी दुकान बंद कर घर के लिए जा रहा था तो दुकान से 500 मीटर आगे घर के रास्ते पर संजय मौर्या ने जो सतीश के साथ गाड़ी में अपने शूटर मित्र ज्ञान यादव एवं शनि के साथ ओवर ब्रिज के नीचे पहले से मौजूद था और मुकेश रावत एवं दिनेश ठाकुर मृतक का दुकान से पीछा कर रहे थे। जैसे ही मृतक महेन्द्र मौर्या दुकान से निकला मुकेश रावत ने फोन से संजय मौर्या को अवगत करा दिया |
संजय व ज्ञानी ने बरसाई थी गोलियां
ओवरब्रिज के नीचे टर्निंग प्वाइंट पर जैसे ही महेन्द्र की गाड़ी रोड खराब होने के कारण धीमी हुई तो सतीश ने अपनी गाड़ी महेन्द्र की गाड़ी के आगे लगा दिया ताकि वह भाग न सके । महेन्द्र ने विवश होकर जैसे ही अपनी गाड़ी रोकी तभी संजय मौर्या एवं ज्ञान यादव गाड़ी से उतरकर महेन्द्र मौर्या की गाड़ी को दोनों ओर घेरकर फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमें महेन्द्र मौर्या की मृत्यु हो गयी।
2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अभी भी फरार
डीसीपी पश्चिम ने बताया, घटना में शामिल 6 आरोपियों (संजय मौर्या पुत्र शिवकुमार मौर्या , ज्ञान सिंह यादव उर्फ ज्ञानी पुत्र सुरेन्द्र यादव , दिनेश सिंह ठाकुर पुत्र बाबू सिंह , सतीश गौतम उर्फ अनुज गौतम पुत्र राजा राम, शनि कश्यप उर्फ कुलदीप कश्यप पुत्र मुन्ना लाल कश्यप और मुकेश रावत पुत्र विश्वनाथ) में से 2 आरोपी मलिहाबाद थाना क्षेत्र के चिहँटा निवासी सतीश गौतम उर्फ अनुज तथा थाना काकोरी क्षेत्र के सैफलपुर निवासी मुकेश रावत पुत्र विश्वनाथ को घेला पुल बंधा मोड़ आईआईएम रोड से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त वाहन अल्टो कार नं0-UP 32 KF 0248 कार व मोटरसाईकिल R-1-5 यामाहा UP 32 HK 4550 को बरामद किया गया है।
चार की तलाश ( जिनकी गिरफ्तारी होना शेष है)
सहादतगंज थाना क्षेत्र के चोर घाटी पेट्रोल पंप निवासी संजय मौर्या पुत्र शिवकुमार मौर्या, थाना पारा क्षेत्र के सलेमपुर पतौरा निवासी ज्ञान सिंह यादव उर्फ ज्ञानी पुत्र सुरेन्द्र यादव , थाना पारा क्षेत्र के बुद्धेश्वर भपटामऊ निवासी दिनेश सिंह ठाकुर पुत्र बाबू सिंह तथा थाना दुबग्गा क्षेत्र के अवध इन्कलेव दुब्गा निवासी शनि कश्यप उर्फ कुलदीप कश्यप पुत्र मुन्ना लाल कश्यप ..
संजय और महेन्द्र की पत्नी का रिश्ता मामा-भांजी का
महेंद्र की शादी 25 जनवरी 2022 को हुई थी। संजय मौर्या महेंद्र की पत्नी से प्यार करता था। दोनों (संजय मौर्या और महेन्द्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या की पत्नीकी पत्नी) का रिश्ता मामा-भांजी का है। लेकिन इसके बाद भी संजय मौर्या महेंद्र की पत्नी से शादी करना चाहता था। इसी जानकारी होने पर संजय के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगही करा दी। 25 जनवरी 2022 को महेंद्र की शादी संजय की प्रेमिका से हो गई। यह बात संजय को अच्छी नहीं लगी।