मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जबलपुर के अस्पताल में लगी भयंकर आग, 10 लोगों की मौत

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक निजी अस्पताल में सोमवार को भीषण आग लग गई। जबलपुर के एक निजी अस्पताल में सोमवार की दोपहर को आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लोग गंभीर तौ…

जबलपुर के अस्पताल में लगी भयंकर आग, 10 लोगों की मौत
जबलपुर के अस्पताल में लगी भयंकर आग, 10 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

 जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक निजी अस्पताल में सोमवार को भीषण आग लग गई। जबलपुर के एक निजी अस्पताल में सोमवार की दोपहर को आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लोग गंभीर तौर पर झुलसे है।आग लगने से अस्‍पताल में अफरातफरी का माहौल है| मरने वालों में मरीज और अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं| 



घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र के चांडाल भाटा स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की है| दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। 



जबलपुर के जिला कलेक्टर अल्लैया राजा ने बताया कि आग में दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।



जबलपुर के मुख्य पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर ने बताया कि,''अस्पताल में शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। आग ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक फैल गई। घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं|



जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि,', जबलपुर के न्यू सिटी हाउस अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब 9-10 लोगों की मृत्यु हुई हैं|  मृतकों की पहचान की जा रही है।"



NDRF के संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि,',हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और कोई भी अंदर नहीं फंसा है। पहली मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है|



रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोग अंदर फंस गए क्योंकि अस्पताल से बाहर निकलने का एक ही रास्ता था। शुरुआत में दमकल की गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पा सकीं। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन काटा तो एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका|



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने वाले 4 लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है| चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।  स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।



शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है।  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।  ।। ॐ शांति ।।



चौहान ने कहा, 'दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।



CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,'जबलपुर में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है। मैं निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हूं। आग पर काबू पाया जा चुका है।  जो घायल हैं,उनको दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए भेजकर बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। मैंने कमिश्नर जबलपुर को घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। हम दुर्घटना के कारणों का भी पता करेंगे और दोषियों को दंडित भी करेंगे। फिलहाल हमारी प्राथमिकता है कि जो दुर्घटना में घायल हैं, उनका समुचित उपचार हो जाये। मैं इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं और लगातार राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ले रहा हूं।



 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताया है| हादसे पर दुख जताते हुए राहुल गांधी ने कहा,''मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग की ख़बर बेहद दुःखद है।  मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।