मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महेश लोधी हत्याकांड का खुलासा: सगे भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश, 1 लाख की सुपारी देकर भाड़े के हत्यारों से करवायी थी बड़े भाई की हत्या; 2 हत्यारे गिरफ्तार

लखनऊ: थाना सरोजनीनगर पुलिस पुलिस ने करीब 09 माह पूर्व हुये महेश लोधी हत्याकाण्ड का खुलासा किया| पुलिस ने 9 महीने पहले हुए महेश लोधी हत्याकांड का खुलासा करते हुए गुरुवार को 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार…

महेश लोधी हत्याकांड का खुलासा: सगे भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश, 1 लाख की सुपारी देकर भाड़े के हत्यारों से करवायी थी बड़े भाई की हत्या; 2 हत्यारे गिरफ्तार
महेश लोधी हत्याकांड का खुलासा: सगे भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश, 1 लाख की सुपारी देकर भाड़े के हत्यारों से करवायी थी बड़े भाई की हत्या; 2 हत्यारे गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ थाना सरोजनीनगर पुलिस पुलिस ने करीब 09 माह पूर्व हुये महेश लोधी हत्याकाण्ड का खुलासा किया| पुलिस ने 9 महीने पहले हुए महेश लोधी हत्याकांड का खुलासा करते हुए गुरुवार को 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। सगे भाई ने ही हत्या की साजिश रची थी| 01 लाख रूपये की सुपारी देकर भाड़े के हत्यारों से करवायी थी बड़े भाई की हत्या| जमीन के लालच में दिया था घटना को अंजाम|


पुलिस ने बताया,''थाना सरोजनीनगरके  ग्राम अमौसी में महेश लोधी की हत्या के संबंध में आज दिनांक 26.05.2022 को थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा नादरगंज रोड से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त बूटा लोध पुत्र जमुना प्रसाद नि0 ग्राम बाबाखेड़ा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 42 वर्ष से महेश लोधी के हत्याकांड के विषय में पूछा गया तो बताया कि साहब महेश लोधी के भाई नन्दकिशोर पुत्र स्व0 जुगल किशोर नि0 अमौसी बाजार थाना सरोजनीनगर ने अपने दूर के रिश्तेदार वीरपाल को 01 लाख रूपये की सुपारी देने की बात कही थी । वीरपाल से मेरी मुलाकात जेल में हुयी थी, वीरपाल के कहने पर 01 लाख रूपये में मैंने व मेरे साथी राजू पासी नि0 थाना अजगैन जनपद उन्नाव के साथ मिलकर दिनांक 26.09.2021 को समय रात्रि करीब 10.00 बजे महेश लोधी के घर में घुसकर गुम्मा (ईट) से हत्या कर दी। 



शराब पीने के लिए जमीन बेच रहा था तो करवा दी हत्या

जनपद उन्नाव के ग्राम बाबाखेड़ा थाना सोहरामऊ के ग्राम बाबाखेड़ा निवासी बूटा लोध (42) ने पूछताछ करने पर महेश लोधी के हत्या के संबंध में बताया कि मृतक महेश लोधी के भाई नन्दकिशोर ने अपने रिश्तेदार वीरपाल निवासी सरैया जैतीपुर उन्नाव को अपने भाई को जाने से मारने के लिये 01 लाख रूपये की सुपारी दी थी। वीरपाल ने हमें बताया कि मेरे दूर के रिश्तेदार नन्दकिशोर जो अमौसी के रहने वाले है उनका एक भाई जिसका नाम महेश है। अत्यधिक शराब पीता है। नशे के लिए अपने हिस्से की जमीन बेच रहा है जिसको मारने के लिये एक लाख रुपया की सुपारी मिली है।



हत्या करने के बदले दो बदमाशों को मिले 35-35 हजार

बूटा ने पुलिस को बताया कि ,'' पूरी योजना के तहत तो घटना वाले दिन मैं और मेरा साथी राजू पासी वीरपाल की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम अमौसी मृतक महेश लोधी उपरोक्त के घर पर आये । घर का दरवाजा खुला हुआ था, अन्दर लाइट जल रही थी महेश तख्त पर सोया हुआ था। हम दोनों ने गुम्मे से जोर से सिर पर मारा, करीब 02-03 मिनट तक रुक कर हुला - डुला कर देखा तो कोई हरकत नही हुआ। हमलोग मोटरसाइकिल लेकर भाग गये। जिसके बाद मुझे व मेरे साथी राजू पासी को तय हिसाब से 35-35 हजार रूपया मिला, बाकी बचा 30 हजार रूपया वीरपाल ने रख लिया।अभियुक्त बूटा लोध ने जुर्म से इकबाल किया।



शराब व मीट खाता पीता था , मना करने पर मुझे ही जान से मरवाना चाहता था: भाई नन्दकिशोर
थाना सरोजनीनगर अमौसी बाजार निवासी नन्दकिशोर (37 वर्ष) पुत्र स्व0 जुगुल किशोर लोधी से महेश लोधी के हत्या के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि मेरा भाई महेश शराब पीने का आदी था, अपने कुछ साथियो को लेकर आये दिन शराब व मीट खाता पीता था और मेरे मना करने पर वह मुझे ही जान से मरवाना चाहता था तब मैनें अपने दूर के रिश्तेदार वीर वाल जो मेरी पत्नी उमेद कुमारी का मामा लगते है जो अपराधी किस्म के है और कई बार जेल जा चुके है उनसे मिलकर भाई महेश की हत्या की यो???ना बनाई और भाई को मरवाने की बात एक लाख रुपये में तय हुयी। 



योजना के अनुसार वीरपाल के द्वारा बूटा लोध व उसके एक साथी को जिसका नाम वीरपाल व बूटा जानते है 05 हजार रुपया एडवास दिया गया, बाकी रुपया काम करने के बाद तय हुआ । योजना के अनुसार दिनांक 26.09.2021 को भाई की हत्या करवा दिया गया। हत्या के 05 – 06 दिन बाद शेष 95 हजार रुपया वीरपाल को दे दिया। साहब मुझसे गलती हो गयी मैनें अपने भाई की हत्या करवा दी। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।