मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Prophet Remark: भाजपा विधायक के बयान को मायावती ने बताया 'अति-शर्मनाक व घोर निंदनीय', भाजपा को अपने नेताओं को नियंत्रण में रखने की दी नसीहत

लखनऊ : तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अति-शर्मनाक व घोर निन्दनीय बताया है और बीजेपी पर निशाना साधा है। ट्वीट कर…

Prophet Remark: भाजपा विधायक के बयान को मायावती ने बताया 'अति-शर्मनाक व घोर निंदनीय', भाजपा को अपने नेताओं को नियंत्रण में रखने की दी नसीहत
Prophet Remark: भाजपा विधायक के बयान को मायावती ने बताया 'अति-शर्मनाक व घोर निंदनीय', भाजपा को अपने नेताओं को नियंत्रण में रखने की दी नसीहत | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अति-शर्मनाक व घोर निन्दनीय बताया है और बीजेपी पर निशाना साधा है। ट्वीट कर मायावती ने कहा,'' बीजेपी से निलंबित नुपूर शर्मा के बयान से देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठण्डा भी नहीं हो पाया है कि भाजपा विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है, जो अति-शर्मनाक व घोर निन्दनीय। उन्होंने भाजपा को अपने नेताओं को नियंत्रण में रखने की सलाह दी|



BJP विधायक राजा सिंह के बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा,''अभी भाजपा से निलम्बित नुपूर शर्मा द्वारा पैग़म्बर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठण्डा भी नहीं हो पाया है कि बीजेपी के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति-शर्मनाक व घोर निन्दनीय।



मायावती ने आगे कहा,'हालाँकि तेलंगाना सरकार ने बीजेपी विधायक को आज हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है| किन्तु क्या यह बीजेपी नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित व नियंत्रित रखकर देश में अमन-शान्ति कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भारत की छवि को भी आघात लगने से बचाए।



पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक राजा सिंह गिरफ्तार 


तेलंगाना पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए भाजपा विधायक राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। सोमवार देर रात से हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए भाजपा विधायक राजा सिंह को आज हिरासत में लिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।