मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रयागराज सामूहिक हत्या पर मायावती ने जताया दुःख, घटना को बताया 'निंदनीय व चिंताजनक; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर दुःख जताया है और घटना को निन्दनीय व चिन्ताजनक बताया है| साथ ही मायावती ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करन…

प्रयागराज सामूहिक हत्या पर मायावती ने जताया दुःख, घटना को बताया 'निंदनीय व चिंताजनक; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
प्रयागराज सामूहिक हत्या पर मायावती ने जताया दुःख, घटना को बताया 'निंदनीय व चिंताजनक; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  बसपा प्रमुख मायावती ने प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर दुःख जताया है और घटना को निन्दनीय व चिन्ताजनक बताया है|  साथ ही मायावती ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है| मायावती ने कहा है,'' उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर अति-दुःखद, निन्दनीय व चिन्ताजनक। सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।



बता दें कि प्रयागराज में एक बार फिर सामूहिक हत्याकांड हुआ है। थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार /शनिवार रात में हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं, एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जलाने के लिए घर में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, वारदात में 5 साल की बच्ची साक्षी पुत्री सुनील घायल हुई है। उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।



प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपति के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। 


https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-5-members-of-a-family-murdered-in-khevrajpur-village-of-tharwai-thana-area-then-burnt-the-house 



हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं। जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है।



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-five-members-of-a-family-murdered-in-khagalpur-village-of-nawabganj-thana-area 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।