मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रयागराज में 'सीरियल किलिंग': एक ही परिवार के 5 लोगों का बेरहमी से कत्ल, बेटी व गर्भवती बहू के साथ रेप की आशंका'; वारदात के बाद घर में लगाई आग

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही"है| यहाँ एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल किया गया है| जिल…

प्रयागराज में 'सीरियल किलिंग': एक ही परिवार के 5 लोगों का बेरहमी से कत्ल, बेटी व गर्भवती बहू के साथ रेप की आशंका'; वारदात के बाद घर में लगाई आग
प्रयागराज में 'सीरियल किलिंग': एक ही परिवार के 5 लोगों का बेरहमी से कत्ल, बेटी व गर्भवती बहू के साथ रेप की आशंका'; वारदात के बाद घर में लगाई आग | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही"है| यहाँ एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल किया गया है|  जिले के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार आधी रात बाद हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।



हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जलाने के लिए घर में आग लगा दी। वहीं, एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस के अनुसार, वारदात में 5 साल की बच्ची साक्षी पुत्री सुनील घायल हुई है। उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



वहीं गृहस्‍वामी का पुत्र भी बच गया क्‍योंकि वारदात के समय वह वहां नहीं था, किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहीं परिवार की एक युवती व बहू से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।



जानकारी के अनुसार, थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही प??िवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपति के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। 



घर से धुआं उठा तो वारदात का पता चला

हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। वहां पहुंचे तो देखकर सन्न रह गए। 5 फीट की बाउंड्री के अंदर और घर के बाहर तीन चारपाई में पांच लोगों के खून से सने हुए शव पड़े हुए थे



मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं। जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है।




एक महिला 5 माह की गर्भवती थी 

बताया जा रहा है, मरने वालों में शामिल सविता 5 माह की गर्भवती थी। सविता की एक बेटी मीनाक्षी की हत्या कर दी गई है, वहीं 5 साल की दूसरी बेटी साक्षी घायल है। वहीं सविता के पति सुनील ने अपनी पत्नी और बहन दोनों के साथ रेप की आशंका भी जताई है।




5 साल की बच्ची पर भी किए वार

जबकि 5 साल की बच्ची साक्षी पर भी हत्यारों ने वार किए। लेकिन, वह सुरक्षित है। वहीं, बेटा सुनील वारदात के वक्त घर पर नहीं था। घर में 5 लाशें देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। सामूहिक हत्याकांड की खबर से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक व डॉग स्कवॉयड को मौके पर बुलाया। डॉग स्कवॉयड गांव की तरफ 300 मीटर तक गए। ऐसे में पुलिस को शक है कि हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद गांव की तरफ से ही भागे हैं।



वारदात के वक्त बेटा सुनील घर पर नहीं था

राजकुमार का बेटा सुनील वारदात के वक्त घर पर नहीं था। सुनील की प्रयागराज में प्रयाग स्टेशन (घर से करीब 35 किमी. दूर) के पास पान की दुकान है। ऐसे में वह वहीं किराए का कमरा लेकर रहता है। दो-तीन दिन में एक बार ही घर जाता है। पुलिस ने वारदात की सूचना बेटे को दी तो वह रोता-बिलखता मौके पर पहुंचा। वहां परिवार के पांच सदस्यों की लाशों को देखकर वह बेसुध हो गया। उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि एक झटके में यह क्या हो गया।




विकलांग बेटी और गर्भवती के साथ रेप की आशंका

रोते-बिलखते बेटे सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी मनीषा पांच महीने की गर्भवती थी। जबकि बहन विकलांग थी। उसने दोनों के साथ रेप की आशंका जाहिर की। क्योंकि, दोनों के शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। हालांकि, पुलिस अफसर इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। अफसरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वह इस बारे में कुछ कह पाएंगे।



घर के आसपास 300 मीटर तक नहीं थे मकान

जिस घर में वारदात हुई वह गांव के एक कोने में था। यानी, इस घर से करीब 300 मीटर की दूरी तक कोई दूसरा मकान नहीं था। सिर्फ यही नहीं, घर के बाहर चारों तरफ करीब 5-6 फीट की बाउंड्री है। इसके बाद बरामदा और फिर कमरे बने हुए हैं। तीन चारपाई पर पांचों के शव बरामदे पर ही मिले हैं। संभावना है कि गर्मी के कारण परिवार के लोग बरामदे पर ही सो रहे थे। इसी दौरान हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। वहां आसपास खून बिखरा हुआ था।




''घर के बेडरूम में आग लगी हुई थी जिसे दमकल द्वारा बुझाया गया: SSP

प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने कहा, पूरा मामला थरवई ज़िला का है, सुबह 5 बजे पुलिस को ख़बर मिली थी कि एक ही परिवार के 5 लोग मृत अवस्था में पाए गए हैं।" घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राजकुमार, उनकी पत्नी कुसुम, राजकुमार की बहू, बेटी और एक पोती मृत अवस्था में मिले। राजकुमार की दूसरी पोती जो 5 वर्ष की हैं वह जीवित हैं| 



SSP अजय कुमार ने कहा,''घर के बेडरूम में आग लगी हुई थी जिसे दमकल द्वारा बुझाया गया है।सभी टीम जांच में जुट गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजन के बयान के आधार पर जांच होगी। एक बच्ची जो जीवित है उसे पुलिस संभाल रही है|



अभी तक आपसी रंजिश की कोई बात सामने नहीं आई है:DM

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोग मृत पाए जाने पर प्रयागराज के DM संजय कुमार खत्री ने कहा,''राजकुमार के परिवार में से सुनील और एक बच्ची जीवित हैं। 5 टीम बनाकर जांच की जा रही है। सुनील का भी बयान लिया जा रहा है। अभी तक आपसी रंजिश की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू को देख रही है|





इनकी हुई हत्या

राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार, उम्र 55 वर्ष

कुसुम पत्नी राजकुमार, उम्र 50 वर्ष

मनीषा पुत्री राजकुमार, उम्र 25 वर्ष

सविता पत्नी सुनील, उम्र 30 वर्ष

मीनाक्षी पुत्री सुनील, उम्र 2 वर्ष



सामूहिक हत्याकांड

16 अप्रैल 2022 : नवाबगंज के खागलपुर में 5 की हत्या

इससे पहले, प्रयागराज में 16 अप्रैल की सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों के शव घर में मिले थे। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। पत्नी और 3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया। वहीं, पति का शव आंगन के जाल से फांसी पर लटका मिला। मृतकों की शिनाख्त पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू के रूप में हुई थी।



प्रयागराज के नवाबगंज के खागलपुर गांव में 16 अप्रैल को प्रीति तिवारी (38) व उसकी तीन बेटियों माही(12), पीहू(8) और कुहू(3) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पति राहुल तिवारी 42) फंदे पर लटका मिला था। सभी के शव घर के भीतर पड़े मिले थे। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला था| 



25 अक्टूबर 2021 : गोहरी में परिवार के 4 लोगों की हत्या

गोहरी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या और युवती के साथ दुष्कर्म की बात भी सामने आई थी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गोहरी गांव के पास के ही पवन सरोज सहित तीन लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सबूतों के अभाव में पुलिस को उनको छोड़ना पड़ा। SSP अजय कुमार ने कहा था कि जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे। अभी तक पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ सकी है।



05 जनवरी 2020 : सोरांव के यूसुफपुर में 5 की हत्या

सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी विजय शंकर तिवारी, उसकी पत्नी सोनी और सोन, मासूम बच्चे कान्हा, कुंज की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले वाले बिहार गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


https://www.thevirallines.net/india-news-people-of-same-ideology-getting-bail-said-sanjay-raut-on-rejection-of-nawab-maliks-petition 



02 जुलाई 2020 : होलागढ़ के शुकुलपुर मजरा में 4 की हत्या

होलागढ़ थाना क्षेत्र के बरई हरख गांव के शुकुलपुर मजरा निवासी विमलेश पांडेय, उनके बेटे प्रिंस, बेटी श्रेया और शीबू की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। कातिलों ने विमलेश की पत्नी ऊषा को भी मरणासन्न कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने छेमार गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार किया था।



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-five-members-of-a-family-murdered-in-khagalpur-village-of-nawabganj-thana-area 


07 सितंबर 2018 : सोरांव के बिगहियां में 4 की हत्या

सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव में सरकारी कर्मचारी कमलेश देवी, उसकी बेटी, दामाद प्रताप नरायण के साथ उसके नाती विराट की नृशंस हत्या की गई थी। एक महीने बाद पुलिस ने पट्टीदार और रिश्तेदार को हत्या में आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। खुलासे को लेकर पुलिस के ऊपर सवालिया निशान उठे थे।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-yadav-lashed-out-at-yogi-govt-water-electricity-crisis-started-deepening-in-the-state-under-bjp-rule 


19 मार्च 2018 : नवाबगंज के शहावपुर में 3 की हत्या

नवाबगंज थाना क्षेत्र के शहावपुर उर्फ पसियापुर गांव में सुशीला देवी और उसके दो बेटे सुनील, अनिल की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक रिश्तेदार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।