मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अखिलेश पर फिर भड़की मायावती: बोलीं- यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही सपा, बीजेपी के साथ अंदरूनी गठजोड़ से जनता व मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है|मायावती ने दावा करते हुए कहा कि सपा यूपी में अपना जनाधार हो…

अखिलेश पर फिर भड़की मायावती: बोलीं- यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही सपा, बीजेपी के साथ अंदरूनी गठजोड़ से जनता व मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त
अखिलेश पर फिर भड़की मायावती: बोलीं- यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही सपा, बीजेपी के साथ अंदरूनी गठजोड़ से जनता व मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त | फ़ोटो: TVL News

लखनऊबहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है|मायावती ने दावा करते हुए कहा कि सपा यूपी में अपना जनाधार होती जा रही है इसके लिए उनका अपना कृत ही मुख्य कारण है। साथ ही सपा की भाजपा के साथ अंदरूनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है।



बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कहा कि ,''सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो? 



मायावती ने कहा कि,'' साथ ही, सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहाँ वाकओवर मिला हुआ है व सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। इससे आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी।



उन्होंने कहा,''सपा मुखिया अखिलेश यादव अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवाकर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं, जिससे लोगों व देश की अन्य विपक्षी पार्टियों को भी सपा से सावधान रहने की ज़रूरत है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।