मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी में क्राइम कंट्रोल के नाम पर न्यायपालिका को 'नज़रअंदाज़' कर रही सरकार, यह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक: मायावती का योगी पर निशाना

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को उत्तर प्रदेश बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूपी की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है।उत्तर प्रदेश में बसपा (बहुजन समाज पार्टी ) की प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री…

यूपी में क्राइम कंट्रोल के नाम पर न्यायपालिका को 'नज़रअंदाज़' कर रही सरकार, यह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक: मायावती का योगी पर निशाना
यूपी में क्राइम कंट्रोल के नाम पर न्यायपालिका को 'नज़रअंदाज़' कर रही सरकार, यह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक: मायावती का योगी पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को उत्तर प्रदेश बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूपी की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है।उत्तर प्रदेश में बसपा (बहुजन समाज पार्टी ) की प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राज्य में अपराध नियंत्रण के नाम पर न्यायपालिका को नजरंदाज करने का आरोप लगाया है। मायावती ने ट्वीट करते कहा कि यूपी में सरकार व पुलिस न्यायपालिका को इग्नोर करके काम कर रही हैं। यह कानून के राज का मजाक है। 



 मायावती ने कहा कि,''यूपी में कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नज़रअन्दाज़ करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।



बुधवार को मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,''  पहले राजस्थान तथा फिर उसके बाद खासकर मध्यप्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार से शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं और जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से ’नया भारत’ बनेगा?



उन्होंने कहा कि,''यूपी में कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नज़रअन्दाज़ करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।