मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

BSP की विकास परियोजनाओं को अपना बताकर पीठ थपथपा रही है BJP सरकार: मायावती

लखनऊ: यूपी की पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने दावा किया कि,' बसपा कार्यकाल के दौरान किए गए विकास परियोजनाओं भाजपा क्रेडिट ले रही है| उन्होंने कहा कि,''बीएसपी सरकार में ही तैयार किए गए…

BSP की विकास परियोजनाओं को अपना बताकर पीठ थपथपा रही है BJP सरकार: मायावती
BSP की विकास परियोजनाओं को अपना बताकर पीठ थपथपा रही है BJP सरकार: मायावती | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी की पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने दावा किया कि,' बसपा कार्यकाल के दौरान किए गए विकास परियोजनाओं भाजपा क्रेडिट ले रही है|  उन्होंने कहा कि,''बीएसपी सरकार में ही तैयार किए गए विकास माडल को पहले सपा व अब वर्तमान बीजेपी सरकार अपना बताकर पीठ थपथपा रही है।



 बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने कहा कि,' यूपी में खासकर गंगा एक्सप्रेस-वे हो या विकास के अन्य प्रोजेक्ट अथवा जेवर में बनने वाला नया एयरपोर्ट, पूरे जग-जाहिर तौर पर ये सभी बीएसपी की मेरी सरकार में ही तैयार किए गए विकास के वे प्रख्यात माडल हैं जिसको लेकर पहले सपा व अब वर्तमान बीजेपी सरकार अपनी पीठ आप थपथपाती रहती है।




 उन्होंने कहा कि,''साथ ही मेट्रो एवं अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, कन्नौज सहित यूपी के प्रचीन व प्रमुख शहरों में बुनियादी जनसुविधाओं की नई स्कीमें व इनको रिकार्ड समय में पूरा करने का काम भी बीएसपी का ही विकास माडल है जो कानून द्वारा कानून के राज के साथ प्राथमिकता में रहा, जिससे सर्वसमाज को लाभ मिला।



मायावती ने कहा कि,''इस प्रकार मेरी सरकार के सन 2012 में जाने के बाद यूपी में जो कुछ भी थोड़ा विकास संभव हुआ है वे अधिकांश बीएसपी की सोच के ही फल हैं। मेरी सरकार में ये काम और अधिक तेजी से होते अगर तब कांग्रेस की रही केन्द्र सरकार पर्यावराण आदि के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ की अड़ंगेबाजी नहीं करती।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।